weather-rain:-एक-दिन-में-तीन-इंच-बारिश,-स्कूल-आंगनबाड़ी-की-छुट्टी,-मौसम-वैज्ञानिकों-ने-दी-चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 23 Aug 2024 10: 29 PM IST इंदौर में गुरुवार देर रात से रिमझिम बारिश शुरू हुई थी, जो शुक्रवार सुबह तेज हो गई। गुरुवार से शुक्रवार के बीच तीन इंच से अधिक पानी गिरा। कलेक्टर ने स्कूलों और आंगनबाड़ियों की 24 अगस्त को छुट्टी कर दी है। कई बस्तियों में पानी भर चुका है। यशवंत सागर का एक गेट खोला गया है। इस सीजन में पहली बार गेट खोला गया है। देर रात से सुबह 8.30 बजे तक ही आधा इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इस बीच, तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखा गया। शुक्रवार को कुछ देर के लिए सुबह धूप निकली और फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। शुक्रवार को लगभग दो इंच पानी गिरा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में लो प्रेशर एरिया की वजह से मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है। इस वजह से गुरुवार रात से ही कुछ जिलों में बारिश हो रही है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून ट्रफ के चलते इंदौर में आज तेज बारिश का अनुमान है। 25 अगस्त से सिस्टम और मजबूत हो जाएगा। Trending Videos बारिश के कारण तापमान में गिरावट बारिश के कारण दिन का तापमान गुरुवार को 32.4 (+5) डिग्री सेल्सियस से शुक्रवार को 27.3 (+1) डिग्री सेल्सियस हो गया है। यानी एक ही दिन में तापमान 5 डिग्री गिरा है। वहीं रात का तापमान 22.7 पर ही स्थिर बना है। बारिश के साथ-साथ आद्रता में भी वृद्धि हुई है। शुक्रवार शाम आद्रता 98 प्रतिशत रही। गुरुवार से शुक्रवार के बीच चार इंच पानी गिर गया है। शुक्रवार को सुबह से शाम तक ही तीन इंच से अधिक पानी गिरा है।  यातायात प्रभावित तेज बारिश के कारण इंदौर शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। लोगों को सड़कों पर सावधानी से चलना पड़ रहा है। निचली बस्तियों में पानी भर गया है और लोग परेशान हो रहे हैं। नाला टेपिंग की वजह से तीन साल से इंदौर में यही हालात चल रहे हैं। तेज बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं और बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है। कुछ इलाकों में घरों में भी पानी भर गया है। मौसम विभाग की चेतावनी मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि घरों से बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेनी चाहिए और सुरक्षित स्थानों पर रहना चाहिए। अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रह सकती है। इसलिए, लोगों को तैयार रहने और सभी आवश्यक सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। बस्तियों, थानों और इमारतों में भरा पानी शहर की बस्तियों, इमारतों और पुलिस थानों में भी पानी भर गया। कई निचली बस्तियां पानी में डूब गई। कई जगह लंबा जाम लगा। विजय नगर चौराहे पर लोग जाम में लंबे समय तक फंसे रहे। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 23 Aug 2024 10: 29 PM IST

इंदौर में गुरुवार देर रात से रिमझिम बारिश शुरू हुई थी, जो शुक्रवार सुबह तेज हो गई। गुरुवार से शुक्रवार के बीच तीन इंच से अधिक पानी गिरा। कलेक्टर ने स्कूलों और आंगनबाड़ियों की 24 अगस्त को छुट्टी कर दी है। कई बस्तियों में पानी भर चुका है। यशवंत सागर का एक गेट खोला गया है। इस सीजन में पहली बार गेट खोला गया है। देर रात से सुबह 8.30 बजे तक ही आधा इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इस बीच, तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखा गया। शुक्रवार को कुछ देर के लिए सुबह धूप निकली और फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। शुक्रवार को लगभग दो इंच पानी गिरा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में लो प्रेशर एरिया की वजह से मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है। इस वजह से गुरुवार रात से ही कुछ जिलों में बारिश हो रही है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून ट्रफ के चलते इंदौर में आज तेज बारिश का अनुमान है। 25 अगस्त से सिस्टम और मजबूत हो जाएगा।

Trending Videos

बारिश के कारण तापमान में गिरावट
बारिश के कारण दिन का तापमान गुरुवार को 32.4 (+5) डिग्री सेल्सियस से शुक्रवार को 27.3 (+1) डिग्री सेल्सियस हो गया है। यानी एक ही दिन में तापमान 5 डिग्री गिरा है। वहीं रात का तापमान 22.7 पर ही स्थिर बना है। बारिश के साथ-साथ आद्रता में भी वृद्धि हुई है। शुक्रवार शाम आद्रता 98 प्रतिशत रही। गुरुवार से शुक्रवार के बीच चार इंच पानी गिर गया है। शुक्रवार को सुबह से शाम तक ही तीन इंच से अधिक पानी गिरा है। 

यातायात प्रभावित
तेज बारिश के कारण इंदौर शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। लोगों को सड़कों पर सावधानी से चलना पड़ रहा है। निचली बस्तियों में पानी भर गया है और लोग परेशान हो रहे हैं। नाला टेपिंग की वजह से तीन साल से इंदौर में यही हालात चल रहे हैं। तेज बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं और बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है। कुछ इलाकों में घरों में भी पानी भर गया है।

मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि घरों से बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेनी चाहिए और सुरक्षित स्थानों पर रहना चाहिए। अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रह सकती है। इसलिए, लोगों को तैयार रहने और सभी आवश्यक सावधानियां बरतने की आवश्यकता है।

बस्तियों, थानों और इमारतों में भरा पानी
शहर की बस्तियों, इमारतों और पुलिस थानों में भी पानी भर गया। कई निचली बस्तियां पानी में डूब गई। कई जगह लंबा जाम लगा। विजय नगर चौराहे पर लोग जाम में लंबे समय तक फंसे रहे। 

Posted in MP