weather-news:-मप्र-के-और-17-जिलों-में-पहुंचा-मानसून,-32-जिलों-में-पहले-ही-दे-चुका-है-दस्तक;-आगे-अलर्ट-हुआ-जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 25 Jun 2024 02: 40 PM IST MP Monsoon Rain Alert: मंगलवार को मध्य प्रदेश के 17 और जिलों में दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने दस्तक दे दिया है। प्रदेश के 32 जिलों में पहले ही मानसून पहुंच चुका है। राजधानी भोपाल, इंदौर समेत 43 जिलों में आंधी और गरज-चमक का अलर्ट है। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।   बारिश से भीगा एमपी - फोटो : अमर उजाला विस्तार वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें मध्य प्रदेश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है कुछ जिलों को छोड़ दें तो लगभग प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में फैल चुका है। मंगलवार को 17 और जिलों में दस्तक दी है। इसके पहले सोमवार तक 32 जिलों में मानसून पहुंच चुका था। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश के झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, आगर, शाजापुर, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा और मऊगंज जिलों में मंगलवार को प्रवेश कर लिया है।                                              3 सिस्टम-वेस्टर्न डिस्टरबेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन एक्टिव मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि एमपी में वर्तमान में 3 सिस्टम- वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन एक्टिव है। इस वजह से पूरे प्रदेश में आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को नर्मदापुरम-रतलाम में 1 इंच से ज्यादा बारिश हुई। वहीं, भोपाल, छिंदवाड़ा, सागर, ग्वालियर समेत कई जिलों में भी पानी गिरा। आगे भी ऐसा ही मौसम रहेगा। भोपाल, इंदौर समेत 43 जिलों में आंधी और गरज-चमक का अलर्ट है। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि मगंलवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश के झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, आगर, शाजापुर, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा और मऊगंज जिलों में प्रवेश कर लिया है।                                                  अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग का अलर्ट अशोकनगर, गुना, भिंड, शिवपुरी, रायसेन,भीमबेटका, श्योपुर कलां, झाबुआ, बैतूल, नर्मदापुरम,पचमढ़ी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और अनूपपुर,अमरकंटक में मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही मुरैना, विदिशा, सागर, राजगढ़, भोपाल,बैरागढ़ एपी, सीहोर, आगर, शाजापुर, इंदौर, देवास, दमोह, पंढुर्ना, पेंच, सिवनी, जबलपुर, बालाघाट, डिंडोरी, मंडला, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, धार, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, दतिया,रतनगढ़, खंडवा, हरदा, छतरपुर,खजुराहो और पन्ना,में हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में बारिश के दौरान दर्ज की गई अधिकतम हवाएं ग्वालियर - 39 किमी प्रति घंटा गुना-भिंड- 36 किमी प्रति घंटा सीहोर-नीमच - 32 किमी प्रति घंटा अशोकनगर-दतिया - 30 किमी प्रति घंटा नर्मदापुरम - 28 किमी प्रति घंटा बड़वानी - 26 किमी प्रति घंटा पूर्वी मध्य प्रदेश सिंगरौली - 39 किमी प्रति घंटा छिंदवाड़ा - 37 किमी प्रति घंटा सागर - 36 किमी प्रति घंटा चित्रकूट - 32 किमी प्रति घंटा छतरपुर - 30 किमी प्रति घंटा कटनी-सतना - 26 किमी प्रति घंटा रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 25 Jun 2024 02: 40 PM IST

MP Monsoon Rain Alert: मंगलवार को मध्य प्रदेश के 17 और जिलों में दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने दस्तक दे दिया है। प्रदेश के 32 जिलों में पहले ही मानसून पहुंच चुका है। राजधानी भोपाल, इंदौर समेत 43 जिलों में आंधी और गरज-चमक का अलर्ट है। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।
  बारिश से भीगा एमपी – फोटो : अमर उजाला

विस्तार वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है कुछ जिलों को छोड़ दें तो लगभग प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में फैल चुका है। मंगलवार को 17 और जिलों में दस्तक दी है। इसके पहले सोमवार तक 32 जिलों में मानसून पहुंच चुका था। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश के झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, आगर, शाजापुर, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा और मऊगंज जिलों में मंगलवार को प्रवेश कर लिया है।                                             

3 सिस्टम-वेस्टर्न डिस्टरबेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन एक्टिव
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि एमपी में वर्तमान में 3 सिस्टम- वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन एक्टिव है। इस वजह से पूरे प्रदेश में आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को नर्मदापुरम-रतलाम में 1 इंच से ज्यादा बारिश हुई। वहीं, भोपाल, छिंदवाड़ा, सागर, ग्वालियर समेत कई जिलों में भी पानी गिरा। आगे भी ऐसा ही मौसम रहेगा। भोपाल, इंदौर समेत 43 जिलों में आंधी और गरज-चमक का अलर्ट है। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि मगंलवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश के झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, आगर, शाजापुर, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा और मऊगंज जिलों में प्रवेश कर लिया है।                                                 

अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
अशोकनगर, गुना, भिंड, शिवपुरी, रायसेन,भीमबेटका, श्योपुर कलां, झाबुआ, बैतूल, नर्मदापुरम,पचमढ़ी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और अनूपपुर,अमरकंटक में मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही मुरैना, विदिशा, सागर, राजगढ़, भोपाल,बैरागढ़ एपी, सीहोर, आगर, शाजापुर, इंदौर, देवास, दमोह, पंढुर्ना, पेंच, सिवनी, जबलपुर, बालाघाट, डिंडोरी, मंडला, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, धार, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, दतिया,रतनगढ़, खंडवा, हरदा, छतरपुर,खजुराहो और पन्ना,में हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में बारिश के दौरान दर्ज की गई अधिकतम हवाएं

ग्वालियर – 39 किमी प्रति घंटा गुना-भिंड- 36 किमी प्रति घंटा सीहोर-नीमच – 32 किमी प्रति घंटा अशोकनगर-दतिया – 30 किमी प्रति घंटा नर्मदापुरम – 28 किमी प्रति घंटा बड़वानी – 26 किमी प्रति घंटा
पूर्वी मध्य प्रदेश सिंगरौली – 39 किमी प्रति घंटा छिंदवाड़ा – 37 किमी प्रति घंटा सागर – 36 किमी प्रति घंटा चित्रकूट – 32 किमी प्रति घंटा छतरपुर – 30 किमी प्रति घंटा कटनी-सतना – 26 किमी प्रति घंटा रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Posted in MP