मुख्य बातें
Weather Forecast: एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच सकता है, जिसके कारण मौसम में बदलाव नजर आ सकता है. वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है. जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हो सकती है. जानें आज के मौसम का ताजा हाल.
लाइव अपडेट
Sun, Feb 19, 2023, 10: 01 PM IST
सोमवार को दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान रविवार को 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है. मौसम विभाग ने सोमवार की सुबह हल्का कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
Sun, Feb 19, 2023, 8: 30 PM IST
दिल्ली में फरवरी का दो साल का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है और दो साल में फरवरी का सर्वाधिक तापमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से यह जानकारी दी गयी.
Sun, Feb 19, 2023, 5: 43 PM IST
मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ी इलाकों में अगले दो दिन हल्की बारिश देखने को मिल सकती है जिससे तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है.
Sun, Feb 19, 2023, 3: 11 PM IST
फरवरी में असामान्य तापमान
डॉ नरेश ( IMD वैज्ञानिक, दिल्ली) ने कहा कि इस बार फरवरी में असामान्य तापमान देखा गया है. शिमला में फरवरी में उच्चतम और न्यूनतम तापमान अभी तक का सर्वाधिक रहा. पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर में रहा. हिमाचल, उत्तराखंड में आसमान साफ रहा, जब आसमान साफ रहता है तो इसकी संभावना रहती है.
Delhi | This time February has seen abnormal temperatures. The maximum & minimum temperature in Shimla was the highest ever recorded in February. Western Disturbance had more effect in J&K. The sky remained clear in Himachal, Uttarakhand: Dr Naresh, IMD Scientist pic.twitter.com/SPu8woVSPR
— ANI (@ANI) February 19, 2023
Sun, Feb 19, 2023, 2: 29 PM IST
आईएमडी वैज्ञानिक डॉ नरेश ने कहा है कि जम्मू क्षेत्र में आज से तापमान में गिरावट की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कल से तापमान में गिरावट के आसार हैं. कोंकण और कच्छ के लिए 2 दिनों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है.
There is a possibility of a drop in temperature in the Jammu region from today. Temperatures are expected to drop in Himachal Pradesh and Uttarakhand from tomorrow. A heatwave alert for 2 days has been issued for Konkan and Kutch: Dr Naresh, IMD Scientist, Delhi
— ANI (@ANI) February 19, 2023
Sun, Feb 19, 2023, 2: 25 PM IST
फरवरी में असामान्य तापमान
इस बार फरवरी में असामान्य तापमान देखने को मिला है. आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. नरेश ने कहा कि शिमला का अधिकतम और न्यूनतम तापमान फरवरी में अब तक का सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया. पश्चिमी विक्षोभ का जम्मू-कश्मीर में अधिक प्रभाव रहा. हिमाचल, उत्तराखंड में आसमान साफ रहा.
Delhi | This time February has seen abnormal temperatures. The maximum & minimum temperature in Shimla was the highest ever recorded in February. Western Disturbance had more effect in J&K. The sky remained clear in Himachal, Uttarakhand: Dr Naresh, IMD Scientist pic.twitter.com/SPu8woVSPR
— ANI (@ANI) February 19, 2023
Sun, Feb 19, 2023, 1: 59 PM IST
दूसरे साल भी न्यूनतम स्तर पर अंटार्कटिक सागर का बर्फ
अंटार्कटिक सागर में बर्फ के न्यूनतम स्तर ने पिछले साल का रिकार्ड तोड़ दिया है और साथ ही पिछले साल के न्यूनतम स्तर को इस साल पहले ही हासिल कर लिया गया है. यह जानकारी ‘नेशनल स्नो ऐंड आइस डाटा सेंटर’ (एनएसआईडीसी) ने एक बयान जारी कर दी है. बयान में कहा गया कि 13 फरवरी 2023 को अंटार्कटिक सागर में बर्फ का स्तर गिरकर महज 19.1 लाख वर्ग किलोमीटर रह गया. (भाषा)
Sun, Feb 19, 2023, 12: 59 PM IST
न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत रहा. मौसम वैज्ञानिकों ने दोपहर या शाम में आंशिक रूप से बादल छा जाने और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है. (भाषा)
Sun, Feb 19, 2023, 8: 44 AM IST
न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बीते दिन यानी शनिवार को उच्चतम न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने 23 फरवरी 2015 को 14.2 डिग्री सेल्सियस के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया.
Himachal Pradesh | Shimla City recorded the highest minimum temperature of 14.4°C yesterday breaking the previous record of 14.2°C on 23rd February 2015: IMD pic.twitter.com/VJxm16ZXBv
— ANI (@ANI) February 19, 2023
Sun, Feb 19, 2023, 8: 30 AM IST
बीते दिन यानी शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक यानी 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता 95 से 41 फीसदी के बीच रही.
Sun, Feb 19, 2023, 7: 14 AM IST
Weather Forecast LIVE: एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच सकता है, जिसके कारण मौसम में बदलाव नजर आ सकता है. वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है. जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हो सकती है.
weather newsWeather News HindiWeather News ForecastPublished Date
Sun, Feb 19, 2023, 10: 20 PM IST
Comments