न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 27 Jul 2023 02: 46 PM IST
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
विदिशा के कुरवाई में सरकारी स्कूल की छत से सीमेंट की सीलिंग टूटकर गिरी, जिससे स्कूल की करीब चार से अधिक छात्राएं घायल हुई है। कुरवाई के सरकारी अस्पताल में घायल छात्राओं का इलाज चल रहा है। स्कूल की सीलिंग टूटकर गिरी – फोटो : अमर उजाला
विस्तार Follow Us
मध्यप्रदेश के विदिशा के सरकारी गर्ल्स स्कूल की छत से सीमेंट की सीलिंग टूटकर गिर गई। कक्षा नवमीं में पढ़ने वाली छात्राओं के ऊपर स्कूल के छत का प्लास्टर अचानक भर-भराकर गिर गया। इस घटना में करीब चार छात्राओं के घायल होने की सूचना मिली है। जो छात्राएं इस हादसे में घायल हुई हैं, उनके नाम राधिका लोधी, पूनम सिंह टेकू, राधिका सिंह घूरावली व कंचन टेंकू हैं। जिनका इलाज सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है। छात्राओं के सिर पर हल्की चोटें आई हैं। चारों छात्राओं को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर ने चारों घायल छात्राओं की हालात सामान्य बताई है।
घायल छात्राओं से मिलने पहुंचे कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे ने डॅाक्टरों से बात कर छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उचित उपचार के निर्देश भी दिए हैं। विधायक ने छात्राओं से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी भी ली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Comments