न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 01 Jul 2024 06: 44 PM IST
जब हादसा हुआ उस दौरान रात का समय था। जहां पहली ही बारिश ने यह कमाल कर दिया और शासकीय बिल्डिंग के हाल को लोगों के सामने दिखा दिया। शासकीय स्कूल की छत गिरी – फोटो : अमर उजाला
विस्तार Follow Us
उमरिया जिले में पाली जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुमुर्दु के शासकीय स्कूल की छत अचानक भरभराकर गिर गई। जहां बड़ा हादसा होने से टल गया। जहां छत गिरी, वहां मध्यान्ह भोजन बनाने का कार्य किया जाता था, जिसकी वजह से एक बड़ी दुर्घटना टल गई है।
जब यह हादसा हुआ, उस समय रात थी। जहां रविवार रात का यह मामला बताया जाता है। जहां पहले ही बारिश ने यह कमाल कर दिया और शासकीय बिल्डिंग के हाल को लोगों के सामने दिखा दिया। गिरी छत को जिसने भी सुबह देखा, वह हैरान रह गया। वहीं, स्कूल के शिक्षकों ने इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी है।
हालांकि, यह बिल्डिंग किस वजह से गिरी, क्या कारण था। इसकी जानकारी निकलकर सामने नहीं आ पाई है। लेकिन बिल्डिंग गिरने की वजह से बड़ा हादसा जरूर टल गया है तो लोग भी अपनी अलग-अलग अब प्रतिक्रिया देते हुए साफ तौर पर देखे जा रहे हैं। वहीं, इस संबंध में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राणा प्रताप सिंह ने बताया कि छत जर्जर थी। बीती रात वह गिर गई, वहां मध्यान्ह भोजन बना करता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Comments