सफेद शर्ट में जिला कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य – फोटो : अमर उजाला
विस्तार Follow Us
मध्यप्रदेश में उमरिया के जिला कलेक्टर कन्या स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। स्कूल में कलेक्टर का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। उसके बाद उनकी सभी जगह तारीफ हो रही है।
दरअसल, उमरिया के कलेक्टर शनिवार को एक स्कूल का निरीक्षण करने के दौरान अपने अलग ही अंदाज में नजर आए। जहां बिरसिंहपुर पाली के कन्या शिक्षा परिसर मे अचानक जिला कलेक्टर उमरिया बुद्धेश कुमार वैद्य पहुंच गए। जहां छात्राओं से बात की। इसी दौरान एक छात्रा ने उनका नाम पूछ लिया। जिसकी वजह से कलेक्टर का जवाब सुनकर सभी बच्चे और अधिकारी ठहाके लगाने लगे।
नाम पूछने के जवाब ने कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने कहा कि मेरा नाम बुद्धू से आता है, बुद्धू को जानते ही होंगे आप। उसी से बना है बुद्धेश कुमार वैद्य। फिर क्या था, सभी जमकर ठहाके लगाने लगे और सभी बच्चों के साथ कलेक्टर भी हंसते हुए नजर आए।
वहीं, जिला कलेक्टर का अनोखा अंदाज देखकर लोग भी उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि काफी दिनों बाद उमरिया जिले में कोई ऐसा कलेक्टर आया है, जिसकी लोग शुरू से ही सराहना कर रहे हैं। उनके इस अंदाज ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है।
Comments