ujjain-news:-सिविल-सर्जन-पर-लगे-भ्रष्टाचार-के-आरोप,-लोकायुक्त-में-पास-पहुंची-लिखित-शिकायत
सिविल सर्जन पर लगे भ्रष्टाचार आरोप... लोकायुक्त में पहुंची लिखित शिकायत विस्तार Follow Us उज्जैन में स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन पर भ्रष्टाचार को आरोप लगे हैं। इस संबंध में एक लिखित शिकायत लोकायुक्त पुलिस उज्जैन तक पहुंची है। जिसमें सिविल सर्जन डॉक्टर पीएम वर्मा पर जीएसटी बिल में हेराफेरी करने, जबरन सामान खरीदने और लाखों का बिल पास करने के आरोप लगे हैं। फिलहाल मामले में लोकायुक्त पुलिस जांच कर रही हैं। लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस के पास जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ पी एन वर्मा के खिलाफ एक लिखित शिकायत आई हैं। जिसमें शिकायतकर्ता ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। लिखित शिकायत में शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त पुलिस को बताया की उच्च पद पर रहते हुए डॉक्टर वर्मा ने मरीजों और अस्पताल में सुविधा बढ़ाने के नाम पर कई जरूरी सामानों को खरीदी की, जिसमें लाखों रुपए के बिल पास हुए, लेकिन सामान आज तक पहुंचा ही नहीं हैं। जबकि बिल तत्काल प्रभाव से पास किए गए। वहीं उन पर जीएसटी बिल में हेरा फेरी करने के भी आरोप लगे हैं। खास बात यह है कि सिविल सर्जन पीएम वर्मा का इसी महीने रिटायरमेंट होने वाला है और ऐसे में उन पर अब भ्रष्टाचार के आरोप लगे है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिविल सर्जन पर लगे भ्रष्टाचार आरोप… लोकायुक्त में पहुंची लिखित शिकायत

विस्तार Follow Us

उज्जैन में स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन पर भ्रष्टाचार को आरोप लगे हैं। इस संबंध में एक लिखित शिकायत लोकायुक्त पुलिस उज्जैन तक पहुंची है। जिसमें सिविल सर्जन डॉक्टर पीएम वर्मा पर जीएसटी बिल में हेराफेरी करने, जबरन सामान खरीदने और लाखों का बिल पास करने के आरोप लगे हैं। फिलहाल मामले में लोकायुक्त पुलिस जांच कर रही हैं।

लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस के पास जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ पी एन वर्मा के खिलाफ एक लिखित शिकायत आई हैं। जिसमें शिकायतकर्ता ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। लिखित शिकायत में शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त पुलिस को बताया की उच्च पद पर रहते हुए डॉक्टर वर्मा ने मरीजों और अस्पताल में सुविधा बढ़ाने के नाम पर कई जरूरी सामानों को खरीदी की, जिसमें लाखों रुपए के बिल पास हुए, लेकिन सामान आज तक पहुंचा ही नहीं हैं। जबकि बिल तत्काल प्रभाव से पास किए गए। वहीं उन पर जीएसटी बिल में हेरा फेरी करने के भी आरोप लगे हैं। खास बात यह है कि सिविल सर्जन पीएम वर्मा का इसी महीने रिटायरमेंट होने वाला है और ऐसे में उन पर अब भ्रष्टाचार के आरोप लगे है।

Posted in MP