ujjain-news:-विवाद-के-बाद-पड़ोसियों-ने-मां-और-उसके-बेटे-पर-कुल्हाड़ी-से-किया-हमला,-महिला-घायल
विस्तार Follow Us उज्जैन जिले के कायथा के समीप गांव में पुराने विवाद के चलते पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों ने महिला और उसके बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  कायथा थाना पुलिस ने बताया कि कल दोपहर समीप के ग्राम सादबा में रहने वाला साहिल शेख पिता शेख नौशाद और उसकी मां खुर्शीद बी अपने घर में काम कर रहे थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले फिरोज, अमजद, शाहरुख ने उनसे किसी बात को लेकर विवाद कर लिया। विवाद बढ़ने पर तीनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों मां-बेटे के साथ मारपीट कर दी और उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर में चोट लगने से वह घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में कायमी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विस्तार Follow Us

उज्जैन जिले के कायथा के समीप गांव में पुराने विवाद के चलते पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों ने महिला और उसके बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

कायथा थाना पुलिस ने बताया कि कल दोपहर समीप के ग्राम सादबा में रहने वाला साहिल शेख पिता शेख नौशाद और उसकी मां खुर्शीद बी अपने घर में काम कर रहे थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले फिरोज, अमजद, शाहरुख ने उनसे किसी बात को लेकर विवाद कर लिया। विवाद बढ़ने पर तीनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों मां-बेटे के साथ मारपीट कर दी और उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर में चोट लगने से वह घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में कायमी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Posted in MP