महिलाओं के लिए सौगात देते महापौर
विस्तार Follow Us
रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को उज्जैन महापौर की सौगात मिलने जा रही है। रक्षाबंधन के दिन गत दो वर्षों के अनुरूप इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा संचालित सिटी बसें महिलाओं के लिए निशुल्क चलेंगी।
Trending Videos
यह बात महापौर मुकेश टटवाल ने उज्जैन नगर पालिक निगम द्वारा वार्ड क्र. 35 के मंछामन कॉलोनी स्थित आनंद भवन में आयोजित जनसंवाद शिविर में कही। उन्होंने कहा कि उज्जैन पीएम स्वनिधि योजना में भी देश में प्रथम आया है। जनसंवाद शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं को त्वरित निराकरण किया जा रहा है। शिविर के प्रारम्भ में नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओ को 250 रुपये की अतिरिक्त सौगात दी है, वह स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि आपके विधायक डॉ. मोहन यादव पर अब प्रदेश के मुखिया की जिम्मेदारी हैै फिर भी वे आपकी समस्याओं के प्रति सजग हैं इसलिए जनसंवाद शिविरो का आयोजन हो रहा है।
Comments