ujjain-news:-भस्म-आरती-में-भांग-और-रुद्राक्ष-की-माला-से-सजे-बाबा-महाकाल,-भक्त-ने-दान-की-25-लाख-51-हज़ार-की-राशि
बाबा महाकाल। - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर गुरुवार तड़के भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह मे स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, मुंड माला धारण करवाई गई।  आज के शृंगार की विशेष बात रही कि आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि व गुरुवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का भांग से शृंगार कर रुद्राक्ष की माला से बाबा महाकाल को सजाया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।  मंदिर के विकास कार्यों हेतु 25 लाख 51 हज़ार की राशि का चेक प्रदान किया महाकालेश्वर मंदिर में मुम्बई के आर्यन सुरेशभाई पटेल द्वारा पुरोहित राजेश शर्मा की प्रेरणा से श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास कार्य हेतु रुपये 25 लाख 51 हजार 01 की राशि का चेक प्रदान किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा दानदाता का सम्मान किया गया।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाबा महाकाल। – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर गुरुवार तड़के भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह मे स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, मुंड माला धारण करवाई गई। 

आज के शृंगार की विशेष बात रही कि आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि व गुरुवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का भांग से शृंगार कर रुद्राक्ष की माला से बाबा महाकाल को सजाया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। 

मंदिर के विकास कार्यों हेतु 25 लाख 51 हज़ार की राशि का चेक प्रदान किया
महाकालेश्वर मंदिर में मुम्बई के आर्यन सुरेशभाई पटेल द्वारा पुरोहित राजेश शर्मा की प्रेरणा से श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास कार्य हेतु रुपये 25 लाख 51 हजार 01 की राशि का चेक प्रदान किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा दानदाता का सम्मान किया गया।

Posted in MP