ujjain-news:-देवास-से-पकड़ाया-भाजपा-नेता-को-गोली-मारने-वाला-रिटायर्ड-फौजी,-लोकेशन-से-पहुंची-पुलिस
थाना नागझिरी जहां हुई थी वारदात विस्तार Follow Us उज्जैन जिले में हामूखेड़ी में भाजपा नेता और बिल्डर प्रकाश यादव को गोली मारने वाले रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र भदौरिया को पुलिस ने देवास से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद वह अपने किसी परिचित के घर जाकर छिप गया था। एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस ने उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।  गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हामूखेड़ी में पड़ोसियों के बीच बच्चों को लेकर हुए विवाद में बात इतनी आगे बढ़ी थी कि साधारण मारपीट के बाद गोलीकांड हो गया। रिटायर्ड फोजी सुरेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने बिल्डर एवं भाजपा के नेता प्रकाश यादव पर गोली चला दी थी। इसके पहले दोनों परिवारों के बीच विवाद में मारपीट भी हुई थी, जिसमें भदौरिया की मां को भी गंभीर चोंट लगने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसमें से पांच आरोपी शुक्रवार की सुबह तक पकड़ा गए थे, जबकि मुख्य आरोपी सुरेंद्र व एक अन्य फरार हो गए थे। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने सुरेंद्र को देवास से लोकेशन मिलने पर घेराबंदी कर पकड़ लिया, जबकि एक अन्य साथी अब भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी करने के बाद गोली कांड में उपयोग की गई रिवॉल्वर भी बरामद कर जब्त कर ली है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 190, 191 और 132 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

थाना नागझिरी जहां हुई थी वारदात

विस्तार Follow Us

उज्जैन जिले में हामूखेड़ी में भाजपा नेता और बिल्डर प्रकाश यादव को गोली मारने वाले रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र भदौरिया को पुलिस ने देवास से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद वह अपने किसी परिचित के घर जाकर छिप गया था। एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस ने उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हामूखेड़ी में पड़ोसियों के बीच बच्चों को लेकर हुए विवाद में बात इतनी आगे बढ़ी थी कि साधारण मारपीट के बाद गोलीकांड हो गया। रिटायर्ड फोजी सुरेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने बिल्डर एवं भाजपा के नेता प्रकाश यादव पर गोली चला दी थी। इसके पहले दोनों परिवारों के बीच विवाद में मारपीट भी हुई थी, जिसमें भदौरिया की मां को भी गंभीर चोंट लगने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसमें से पांच आरोपी शुक्रवार की सुबह तक पकड़ा गए थे, जबकि मुख्य आरोपी सुरेंद्र व एक अन्य फरार हो गए थे। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने सुरेंद्र को देवास से लोकेशन मिलने पर घेराबंदी कर पकड़ लिया, जबकि एक अन्य साथी अब भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी करने के बाद गोली कांड में उपयोग की गई रिवॉल्वर भी बरामद कर जब्त कर ली है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 190, 191 और 132 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Posted in MP