सांकेतिक तस्वीर – फोटो : अमर उजाला
विस्तार Follow Us
उज्जैन में कर्ज के बोझ से परेशान एक किसान ने आत्महत्या कर ली। राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम जवासिया पंथ में रहने वाले दुले सिंह पिता पर्वत सिंह सिसौदिया ने सुबह जहर खा लिया था। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह उल्टियां करने लगा। इस पर परिवार के लोग तत्काल उसे अस्पताल लेकर आए। यहां उसका उपचार शुरू कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आज मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया तथा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के जीजा गोकुल ने पुलिस को बताया कि दुले सिंह पर कर्ज अधिक हो गया था और इसी की वजह से वह तनाव में था। जहर खाने के बाद दुले सिंह ने गोकुल को इस बात की जानकारी दी थी। पुलिस ने परिवार के लोगों के बयान दर्ज करने के बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया।
2-3 लाख का था कर्ज
गोकुल सिंह ने बताया कि दुले सिंह के तीन बच्चे हैं। गोकुल सिंह ने बताया कि उस पर 2-3 लाख रुपये का कर्जा भी हो गया था। संभवत: इसी कारण उसने जहर खाकर आत्महत्या की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments