ujjain-mahakal-sawari:-बाबा-की-तीसरी-सवारी-नगर-भ्रमण-कर-पहुंची-महाकाल-मंदिर,-तीनों-स्वरूपों-का-हुआ-पूजन
बाबा महाकाल की श्रावण की तीसरी सवारी आज निकल रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान परिवार के साथ इसमें शामिल हो रहे हैं। उन्होंने महाकाल में पूजन-अर्चन किया।    07: 46 PM, 24-Jul-2023 सवारी पहुंची महाकाल, फिर हुआ पूजन नगर भ्रमण करने के बाद बाबा महाकाल पुनः चंद्रमौलेश्वर, मनमहेश, शिव तांडव स्वरूप में महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां सभा मंडप में पंडितों द्वारा भगवान चंद्रमौलेश्वर को स्थापित किए जाने के बाद परंपरागत पूजन किया गया। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश गुरु ने बताया कि सभा मंडप में हुए भगवान चंद्रमौलेश्वर, मनमहेश, शिव तांडव के पूजन के बाद मंदिर में बाबा महाकाल की सांध्य आरती शुरू हुई। 07: 23 PM, 24-Jul-2023 सीएम शिवराज ने महाकाल की सवारी के दौरान बजाया डमरू - फोटो : सोशल मीडिया लगातार बाबा महाकाल की सवारी में पैदल चले मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं यही कारण है कि वह हर वर्ष बाबा महाकाल की सवारी में शामिल होने जरूर आते हैं। आज भी महाकाल मंदिर मे भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन अर्चन करने के साथ ही धर्म ध्वजा लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाबा महाकाल की सवारी में पैदल पैदल चलना शुरू किया था जिसके बाद वे सवारी मार्ग से होते हुए रामघाट पहुंचे और उधर से लौटती सवारी में भी जन जन का अभिवादन करते नजर आए। कभी उन्होंने बाबा महाकाल की भक्ति में शिव मंत्रों का जाप किया तो कभी भगवान शिव के अति प्रिय डमरू को बजाते नजर आए। 07: 02 PM, 24-Jul-2023 महाकाल के गोपाल मंदिर पहुंचने पर लगे जयकारे - फोटो : सोशल मीडिया नगर भ्रमण के दौरान जैसे ही बाबा महाकाल की सवारी गोपाल मंदिर पहुंची वैसे ही गोपाल मंदिर क्षेत्र हरि और हर के नारों से गुंजायमान हो गया। यहां लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन तो किए ही इसके साथ ही वे हरिहर मिलन के साक्षी भी बने। गोपाल मंदिर के पुजारी बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के लिए मुख्य मार्ग पर आए। जहां उन्होंने पालकी में भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन अर्चन कर आरती की।याद रहे कि गोपाल मंदिर से बाबा महाकाल की सवारी पटनी बाजार, गुदरी चौराहा 24 खंबा मार्ग से होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी। 06: 50 PM, 24-Jul-2023 महाकाल के स्वागत में बनी रंगोली। - फोटो : सोशल मीडिया सीसीटीवी कैमरों से नजर महाकाल मंदिर व श्री महाकाल लोक में स्मार्ट सिटी द्वारा दस करोड़ रुपये की लागत से 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए है। इसके अलावा आर्टिफिशल इंटेलिजेंसी का भी उपयोग किया गया है। मंदिर समिति महाकाल परिसर, हरसिद्धि मंदिर क्षेत्र सवारी मार्ग में 250 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए है। इसके अलावा पुलिस के 108 स्थानों पर भी 511 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनके माध्यम से भी पुलिस कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। पुलिस जवान और वॉलिंटियर संभाल रहे सवारी की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि स्थानीय जनता और श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसीलिए सुरक्षा की दृष्टि से जितने भी बिन्दु हैं, वहां पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं। सवारी की व्यवस्था में लगभग 700-800 पुलिस के जवान तैनात रहे। इसके अतिरिक्त 350 वॉलेंटियर्स भी सवारी की व्यवस्था संभाल रहे हैं। पलक झपकते ही कलाकारों ने बनाई आकर्षक रंगोली सवारी मार्ग पर बाबा महाकाल के आगमन के पहले कलाकार आकर्षक रंगोली बना रहे थे जो कि इतने कम समय में बनाई जा रही थी जिसे देखकर यह कहा जाए कि पलक झपकते ही कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। सवारी मार्ग पर बनाई जा रही इस रंगोली से चौराहे भी आकर्षक नजर आ रहे थे।   06: 27 PM, 24-Jul-2023 गोपाल मंदिर पर पुलिस बैंड ने समां बांध दिया। - फोटो : सोशल मीडिया पुलिस बैंड बजाई ओम जय जगदीश हरे.... जैसे ही गोपाल मंदिर पर पुलिस बैंड पहुंचा। वैसे ही पुलिस बैंड ने ओम जय जगदीश हरे की धुन बजाकर बाबा महाकाल के आने के पहले ही पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। याद रहे कि बाबा महाकाल जैसे ही सवारी के रूप मे गोपाल मंदिर पहुंचेंगे। वैसे ही हरि और हर का मिलन हो जाएगा। 06: 10 PM, 24-Jul-2023 सीएम शिवराज पूरे समय महाकाल सवारी में रहे। - फोटो : सोशल मीडिया तोपची देते हैं बाबा महाकाल के आने की सूचना बाबा महाकाल की सवारी में सबसे आगे तोपची होते हैं जो कि उनके आने की सूचना देते हैं। जैसे ही सवारी आगे बढ़ती है वैसे ही तोप की आवाज इस बात का परिचायक होती है कि सावधान हो जाएं उज्जैन के राजा बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर पधार रहे हैं। 05: 56 PM, 24-Jul-2023 महाकाल की सवारी में शामिल डमरू बजाते युवाओं की टोली। - फोटो : सोशल मीडिया डमरू मंडली ने मनमोहा.... बाबा महाकाल की सवारी मे शहरवासी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं, कोई इस दौरान डमरू बजाता है तो कोई झांझ। आज बाबा महाकाल की सवारी के दौरान डमरु मंडली सवारी देखना है भक्तों का मनमोह लिया। क्योंकि यह मंडली एक साथ जब डमरु बजा रही थी तो इसकी ध्वनि मन को अतिप्रिय लग रही थी। जिससे सवारी देखने पहुंचे श्रद्धालु इस मंडली की प्रशंसा कर  रहे थे। 05: 18 PM, 24-Jul-2023 शिप्रा घाट पर पूजन किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया शाम करीब सवा पांच बजे बाबा महाकाल की सवारी शिप्रा नदी के रामघाट पर पहुंची। यहां मां शिप्रा के जल से होगा बाबा का पूजन अभिषेक किया जाएगा। राम घाट पर भगवान चंद्रमौलेश्वर तो दत्त अखाड़ा क्षेत्र में भी हो रही भगवान का पूजा अर्चना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ भगवान का पूजन अर्चन कर रहे हैं। बाबा महाकाल की सवारी जैसे ही शिप्रा तक रामघाट पर पहुंची वैसे ही भगवान के दर्शन करने को आतुर लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के श्री चंद्रमौलेश्वर, श्री मन महेश और शिव तांडव स्वरूप के दर्शन किए और पूरे रामघाट को जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान कर दिया। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु द्वारा भगवान चंद्रमौलेश्वर का शिप्रा तट राम घाट पर पूजन अर्चन करवाया गया, जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ बाबा महाकाल की आरती की। इसके बाद यह सवारी मंदिर से पुनः नगर भ्रमण के लिए निकली। 04: 52 PM, 24-Jul-2023 महाकाल की सवारी में भक्तों कै सैलाब उमड़ पड़ा है। - फोटो : सोशल मीडिया राजा के स्वागत में की गई आकर्षक साज-सज्जा बाबा महाकाल की तीसरी सवारी को लेकर सवारी मार्ग को आकर्षक रूप से सजाया गया है। साथ ही चौराहों पर फूलों और रंगोली से आकर्षक सजावट भी की गई है। बाबा महाकाल की सवारी देखने के लिए प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर से लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे हैं, जो बाबा महाकाल की एक झलक पाने को आतुर नजर आ रहे हैंं। 04: 24 PM, 24-Jul-2023 महाकाल की सवारी में शामिल हुए मुस्कुराके मंडली के सदस्य - फोटो : सोशल मीडिया बेटी बचाओ के संदेश के साथ तीसरी सवारी में मुस्कुराई मंडली श्री महाकालेश्वर की सवारी में भारतीय सांस्कृतिक वेशभूषा एवं सामाजिक संदेश के साथ स्वामी मुस्कुराके मंडली ने मनोहारी प्रस्तुति से उत्सव धर्मियों को आनंदित किया। बेटी बचाओं एवं त्रिशूल पगड़ी को धारण कर शैलेंद्र व्यास, स्वामी मुस्कुराके ने बताया कि सवारी मे स्वामी खिल खिलाके, मनोहर गुप्ता नायक (वीर विक्रमादित्य) , स्वामी दिलमिलाके, दिनेश रावल (शिवाजी महाराज) , स्वामी लहराके, मोहित गेहलोत (बाजीराव) की वेशभूषा धारण कर सवारी में सांस्कृतिक अनुष्ठान कर युवा तरुणाई को भारतीय इतिहास के दर्शन करवाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुस्कुराके मंडली की प्रशंसा की एवं समीप बुलवाकर चित्र भी लिए।  भगवान का चंद्रमौलेश्वर स्वरूप शिव तांडव स्वरूप मन महेश स्वरूप 04: 17 PM, 24-Jul-2023 सवारी में पैदल घूमते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पत्नी साधना सिंह भी साथ हैं। - फोटो : सोशल मीडिया गॉड ऑफ ऑनर की सलामी के बाद बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकल गए। श्री चंद्रमौलेश्वर के रूप में पालकी में तथा हाथी पर श्री मनमहेश और गरुड़ पर शिव तांडव के स्वरूप में विराजित होकर अपनी प्रजा का हाल जानने निकले। महाकाल मंदिर से शुरू हुई बाबा महाकाल की सवारी महाकाल चौराहे तक पहुंच चुकी थी। चारों ओर महाकाल के जयकारे गूंज रहे हैंं।  04: 03 PM, 24-Jul-2023 गॉड ऑफ ऑनर 12 ज्योतिलिंर्गों में से एक दक्षिणमुखी भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण/भाद्रपद माह में निकलने वाली तीसरे सोमवार की सवारी आज नगर में धूमधाम से निकलना शुरू हो गई है। आज बाबा महाकाल के श्री चंद्रमौलेश्वर के रूप में पालकी में तथा हाथी पर श्री मनमहेश और गरुड़ पर शिव तांडव के स्वरूप में विराजित होकर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले। सवारी प्रारंभ होने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में षोडशोपचार पूजन-अर्चन श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा द्वारा करवाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर का षोडशोपचार से पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात भगवान की आरती की गई। आरती के पश्चात भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर पालकी में और हाथी पर श्री मनमहेश और गरुड़ पर शिव तांडव के स्वरूप मे विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले। सवारी जैसे ही मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंची वैसे ही सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान चंद्रमौलेश्वर को गॉड ऑफ ऑनर सलामी दी गई। मशाल की रोशनी में निकलती थी शाही सवारी श्रावण भादौ मास में बाबा महाकाल की सवारी निकालने की शुरुआत 200 वर्षों पूर्व सिंधिया शासन काल में बायजा बाई द्वारा की गई थी। पूर्व में यह सवारी सिर्फ महाकाल मंदिर से गोपाल मंदिर तक ही निकलती थी, लेकिन अब यह सवारी लोकोत्सव का रूप धारण कर चुकी है जो कि पूरे नगर भ्रमण के बाद महाकाल मंदिर पहुंचती है। महाकाल मंदिर के पुजारी पं. प्रदीप गुरु के अनुसार पूर्व में निकलने वाली शाही सवारी में राज घरानों के समय में जितने भी कर्मचारी होते थे, वे सभी सवारी में पैदल-पैदल चलते थे। मशाल की रोशनी में निकलने वाली यह सवारी नगाड़ों, शंख व डमरू की गुंज के साथ निकलती थी। 03: 57 PM, 24-Jul-2023 सीएम शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह ने सभामंडप में पूजन किया। - फोटो : सोशल मीडिया सभा मंडप में बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन शुरू हुआ। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित घनश्याम गुरु द्वारा सवारी निकलने के पूर्व बाबा महाकाल के स्वरूप श्री चंद्रमौलेश्वर का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ पूजन अर्चन किया।  03: 46 PM, 24-Jul-2023 सीेएम शिवराज सिंह चौहान ने गर्भगृह में महाकाल का पूजन किया। - फोटो : सोशल मीडिया मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सपरिवार ने सबके कल्याण की कामना के लिए भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन-अभिषेक किया मध्यप्रदेश के  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह एवं पुत्र कार्तिकेय एवं कुणाल के साथ श्रावण माह के तृतीय सोमवार 24 जुलाई को अपने उज्जैन प्रवास के समय श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान श्री महाकालेश्वर का अभिषेक किया। उन्होंने सबके कल्याण, स्वास्थ्य, सभी सुखमय रहे इस हेतु से संपूर्ण सृष्टि के कल्याण के साथ-साथ जीव चराचर के कल्याण की भी कामना की। पूजन श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी अभिषेक शर्मा (बाला गुरु), पुरोहित सुभाष शर्मा ने संपन्न करवाई। महाकाल में पूजन अर्चन करने के बाद महाकाल लोक भ्रमण करने पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पुत्र कार्तिकेय और धर्म पत्नी साधना सिंह भी हैं।  सभी का कल्याण हो यही कामना बाबा महाकाल से करना आया हूं: मुख्यमंत्री महाकाल लोक में भ्रमण करने के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाकाल महाराज की कृपा प्रदेश की जनता पर हो। प्रदेश पर हो देश पर हो वे अपना आशीष सभी पर बनाए रखें। सभी सुखी हो, निरोगी हो सभी का कल्याण हो ऐसी कामना करने बाबा महाकाल के दरबार में आया हू। 02: 55 PM, 24-Jul-2023 सीएम ने किया महाकाल लोक का भ्रमण बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करने के बाद सीएम शिवराज महाकाल लोक का भ्रमण करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पुत्र कार्तिकेय और धर्म पत्नी साधना सिंह और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाबा महाकाल की श्रावण की तीसरी सवारी आज निकल रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान परिवार के साथ इसमें शामिल हो रहे हैं। उन्होंने महाकाल में पूजन-अर्चन किया। 
 

07: 46 PM, 24-Jul-2023

सवारी पहुंची महाकाल, फिर हुआ पूजन
नगर भ्रमण करने के बाद बाबा महाकाल पुनः चंद्रमौलेश्वर, मनमहेश, शिव तांडव स्वरूप में महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां सभा मंडप में पंडितों द्वारा भगवान चंद्रमौलेश्वर को स्थापित किए जाने के बाद परंपरागत पूजन किया गया। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश गुरु ने बताया कि सभा मंडप में हुए भगवान चंद्रमौलेश्वर, मनमहेश, शिव तांडव के पूजन के बाद मंदिर में बाबा महाकाल की सांध्य आरती शुरू हुई।

07: 23 PM, 24-Jul-2023

सीएम शिवराज ने महाकाल की सवारी के दौरान बजाया डमरू – फोटो : सोशल मीडिया

लगातार बाबा महाकाल की सवारी में पैदल चले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं यही कारण है कि वह हर वर्ष बाबा महाकाल की सवारी में शामिल होने जरूर आते हैं। आज भी महाकाल मंदिर मे भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन अर्चन करने के साथ ही धर्म ध्वजा लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाबा महाकाल की सवारी में पैदल पैदल चलना शुरू किया था जिसके बाद वे सवारी मार्ग से होते हुए रामघाट पहुंचे और उधर से लौटती सवारी में भी जन जन का अभिवादन करते नजर आए। कभी उन्होंने बाबा महाकाल की भक्ति में शिव मंत्रों का जाप किया तो कभी भगवान शिव के अति प्रिय डमरू को बजाते नजर आए।

07: 02 PM, 24-Jul-2023

महाकाल के गोपाल मंदिर पहुंचने पर लगे जयकारे – फोटो : सोशल मीडिया

नगर भ्रमण के दौरान जैसे ही बाबा महाकाल की सवारी गोपाल मंदिर पहुंची वैसे ही गोपाल मंदिर क्षेत्र हरि और हर के नारों से गुंजायमान हो गया। यहां लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन तो किए ही इसके साथ ही वे हरिहर मिलन के साक्षी भी बने। गोपाल मंदिर के पुजारी बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के लिए मुख्य मार्ग पर आए। जहां उन्होंने पालकी में भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन अर्चन कर आरती की।याद रहे कि गोपाल मंदिर से बाबा महाकाल की सवारी पटनी बाजार, गुदरी चौराहा 24 खंबा मार्ग से होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी।

06: 50 PM, 24-Jul-2023

महाकाल के स्वागत में बनी रंगोली। – फोटो : सोशल मीडिया

सीसीटीवी कैमरों से नजर
महाकाल मंदिर व श्री महाकाल लोक में स्मार्ट सिटी द्वारा दस करोड़ रुपये की लागत से 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए है। इसके अलावा आर्टिफिशल इंटेलिजेंसी का भी उपयोग किया गया है। मंदिर समिति महाकाल परिसर, हरसिद्धि मंदिर क्षेत्र सवारी मार्ग में 250 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए है। इसके अलावा पुलिस के 108 स्थानों पर भी 511 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनके माध्यम से भी पुलिस कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है।

पुलिस जवान और वॉलिंटियर संभाल रहे सवारी की व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि स्थानीय जनता और श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसीलिए सुरक्षा की दृष्टि से जितने भी बिन्दु हैं, वहां पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं। सवारी की व्यवस्था में लगभग 700-800 पुलिस के जवान तैनात रहे। इसके अतिरिक्त 350 वॉलेंटियर्स भी सवारी की व्यवस्था संभाल रहे हैं।

पलक झपकते ही कलाकारों ने बनाई आकर्षक रंगोली
सवारी मार्ग पर बाबा महाकाल के आगमन के पहले कलाकार आकर्षक रंगोली बना रहे थे जो कि इतने कम समय में बनाई जा रही थी जिसे देखकर यह कहा जाए कि पलक झपकते ही कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। सवारी मार्ग पर बनाई जा रही इस रंगोली से चौराहे भी आकर्षक नजर आ रहे थे।
 

06: 27 PM, 24-Jul-2023

गोपाल मंदिर पर पुलिस बैंड ने समां बांध दिया। – फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस बैंड बजाई ओम जय जगदीश हरे….
जैसे ही गोपाल मंदिर पर पुलिस बैंड पहुंचा। वैसे ही पुलिस बैंड ने ओम जय जगदीश हरे की धुन बजाकर बाबा महाकाल के आने के पहले ही पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। याद रहे कि बाबा महाकाल जैसे ही सवारी के रूप मे गोपाल मंदिर पहुंचेंगे। वैसे ही हरि और हर का मिलन हो जाएगा।

06: 10 PM, 24-Jul-2023

सीएम शिवराज पूरे समय महाकाल सवारी में रहे। – फोटो : सोशल मीडिया

तोपची देते हैं बाबा महाकाल के आने की सूचना
बाबा महाकाल की सवारी में सबसे आगे तोपची होते हैं जो कि उनके आने की सूचना देते हैं। जैसे ही सवारी आगे बढ़ती है वैसे ही तोप की आवाज इस बात का परिचायक होती है कि सावधान हो जाएं उज्जैन के राजा बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर पधार रहे हैं।

05: 56 PM, 24-Jul-2023

महाकाल की सवारी में शामिल डमरू बजाते युवाओं की टोली। – फोटो : सोशल मीडिया

डमरू मंडली ने मनमोहा….
बाबा महाकाल की सवारी मे शहरवासी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं, कोई इस दौरान डमरू बजाता है तो कोई झांझ। आज बाबा महाकाल की सवारी के दौरान डमरु मंडली सवारी देखना है भक्तों का मनमोह लिया। क्योंकि यह मंडली एक साथ जब डमरु बजा रही थी तो इसकी ध्वनि मन को अतिप्रिय लग रही थी। जिससे सवारी देखने पहुंचे श्रद्धालु इस मंडली की प्रशंसा कर  रहे थे।

05: 18 PM, 24-Jul-2023

शिप्रा घाट पर पूजन किया गया। – फोटो : सोशल मीडिया

शाम करीब सवा पांच बजे बाबा महाकाल की सवारी शिप्रा नदी के रामघाट पर पहुंची। यहां मां शिप्रा के जल से होगा बाबा का पूजन अभिषेक किया जाएगा। राम घाट पर भगवान चंद्रमौलेश्वर तो दत्त अखाड़ा क्षेत्र में भी हो रही भगवान का पूजा अर्चना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ भगवान का पूजन अर्चन कर रहे हैं। बाबा महाकाल की सवारी जैसे ही शिप्रा तक रामघाट पर पहुंची वैसे ही भगवान के दर्शन करने को आतुर लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के श्री चंद्रमौलेश्वर, श्री मन महेश और शिव तांडव स्वरूप के दर्शन किए और पूरे रामघाट को जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान कर दिया।

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु द्वारा भगवान चंद्रमौलेश्वर का शिप्रा तट राम घाट पर पूजन अर्चन करवाया गया, जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ बाबा महाकाल की आरती की। इसके बाद यह सवारी मंदिर से पुनः नगर भ्रमण के लिए निकली।

04: 52 PM, 24-Jul-2023

महाकाल की सवारी में भक्तों कै सैलाब उमड़ पड़ा है। – फोटो : सोशल मीडिया

राजा के स्वागत में की गई आकर्षक साज-सज्जा
बाबा महाकाल की तीसरी सवारी को लेकर सवारी मार्ग को आकर्षक रूप से सजाया गया है। साथ ही चौराहों पर फूलों और रंगोली से आकर्षक सजावट भी की गई है। बाबा महाकाल की सवारी देखने के लिए प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर से लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे हैं, जो बाबा महाकाल की एक झलक पाने को आतुर नजर आ रहे हैंं।

04: 24 PM, 24-Jul-2023

महाकाल की सवारी में शामिल हुए मुस्कुराके मंडली के सदस्य – फोटो : सोशल मीडिया

बेटी बचाओ के संदेश के साथ तीसरी सवारी में मुस्कुराई मंडली
श्री महाकालेश्वर की सवारी में भारतीय सांस्कृतिक वेशभूषा एवं सामाजिक संदेश के साथ स्वामी मुस्कुराके मंडली ने मनोहारी प्रस्तुति से उत्सव धर्मियों को आनंदित किया। बेटी बचाओं एवं त्रिशूल पगड़ी को धारण कर शैलेंद्र व्यास, स्वामी मुस्कुराके ने बताया कि सवारी मे स्वामी खिल खिलाके, मनोहर गुप्ता नायक (वीर विक्रमादित्य) , स्वामी दिलमिलाके, दिनेश रावल (शिवाजी महाराज) , स्वामी लहराके, मोहित गेहलोत (बाजीराव) की वेशभूषा धारण कर सवारी में सांस्कृतिक अनुष्ठान कर युवा तरुणाई को भारतीय इतिहास के दर्शन करवाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुस्कुराके मंडली की प्रशंसा की एवं समीप बुलवाकर चित्र भी लिए। 

भगवान का चंद्रमौलेश्वर स्वरूप

शिव तांडव स्वरूप

मन महेश स्वरूप

04: 17 PM, 24-Jul-2023

सवारी में पैदल घूमते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पत्नी साधना सिंह भी साथ हैं। – फोटो : सोशल मीडिया

गॉड ऑफ ऑनर की सलामी के बाद बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकल गए। श्री चंद्रमौलेश्वर के रूप में पालकी में तथा हाथी पर श्री मनमहेश और गरुड़ पर शिव तांडव के स्वरूप में विराजित होकर अपनी प्रजा का हाल जानने निकले। महाकाल मंदिर से शुरू हुई बाबा महाकाल की सवारी महाकाल चौराहे तक पहुंच चुकी थी। चारों ओर महाकाल के जयकारे गूंज रहे हैंं। 

04: 03 PM, 24-Jul-2023

गॉड ऑफ ऑनर
12 ज्योतिलिंर्गों में से एक दक्षिणमुखी भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण/भाद्रपद माह में निकलने वाली तीसरे सोमवार की सवारी आज नगर में धूमधाम से निकलना शुरू हो गई है। आज बाबा महाकाल के श्री चंद्रमौलेश्वर के रूप में पालकी में तथा हाथी पर श्री मनमहेश और गरुड़ पर शिव तांडव के स्वरूप में विराजित होकर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले।

सवारी प्रारंभ होने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में षोडशोपचार पूजन-अर्चन श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा द्वारा करवाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर का षोडशोपचार से पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात भगवान की आरती की गई। आरती के पश्चात भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर पालकी में और हाथी पर श्री मनमहेश और गरुड़ पर शिव तांडव के स्वरूप मे विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले। सवारी जैसे ही मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंची वैसे ही सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान चंद्रमौलेश्वर को गॉड ऑफ ऑनर सलामी दी गई।

मशाल की रोशनी में निकलती थी शाही सवारी
श्रावण भादौ मास में बाबा महाकाल की सवारी निकालने की शुरुआत 200 वर्षों पूर्व सिंधिया शासन काल में बायजा बाई द्वारा की गई थी। पूर्व में यह सवारी सिर्फ महाकाल मंदिर से गोपाल मंदिर तक ही निकलती थी, लेकिन अब यह सवारी लोकोत्सव का रूप धारण कर चुकी है जो कि पूरे नगर भ्रमण के बाद महाकाल मंदिर पहुंचती है। महाकाल मंदिर के पुजारी पं. प्रदीप गुरु के अनुसार पूर्व में निकलने वाली शाही सवारी में राज घरानों के समय में जितने भी कर्मचारी होते थे, वे सभी सवारी में पैदल-पैदल चलते थे। मशाल की रोशनी में निकलने वाली यह सवारी नगाड़ों, शंख व डमरू की गुंज के साथ निकलती थी।

03: 57 PM, 24-Jul-2023

सीएम शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह ने सभामंडप में पूजन किया। – फोटो : सोशल मीडिया

सभा मंडप में बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन शुरू हुआ। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित घनश्याम गुरु द्वारा सवारी निकलने के पूर्व बाबा महाकाल के स्वरूप श्री चंद्रमौलेश्वर का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ पूजन अर्चन किया। 

03: 46 PM, 24-Jul-2023

सीेएम शिवराज सिंह चौहान ने गर्भगृह में महाकाल का पूजन किया। – फोटो : सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सपरिवार ने सबके कल्याण की कामना के लिए भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन-अभिषेक किया
मध्यप्रदेश के  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह एवं पुत्र कार्तिकेय एवं कुणाल के साथ श्रावण माह के तृतीय सोमवार 24 जुलाई को अपने उज्जैन प्रवास के समय श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान श्री महाकालेश्वर का अभिषेक किया। उन्होंने सबके कल्याण, स्वास्थ्य, सभी सुखमय रहे इस हेतु से संपूर्ण सृष्टि के कल्याण के साथ-साथ जीव चराचर के कल्याण की भी कामना की। पूजन श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी अभिषेक शर्मा (बाला गुरु), पुरोहित सुभाष शर्मा ने संपन्न करवाई। महाकाल में पूजन अर्चन करने के बाद महाकाल लोक भ्रमण करने पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पुत्र कार्तिकेय और धर्म पत्नी साधना सिंह भी हैं। 

सभी का कल्याण हो यही कामना बाबा महाकाल से करना आया हूं: मुख्यमंत्री
महाकाल लोक में भ्रमण करने के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाकाल महाराज की कृपा प्रदेश की जनता पर हो। प्रदेश पर हो देश पर हो वे अपना आशीष सभी पर बनाए रखें। सभी सुखी हो, निरोगी हो सभी का कल्याण हो ऐसी कामना करने बाबा महाकाल के दरबार में आया हू।

02: 55 PM, 24-Jul-2023

सीएम ने किया महाकाल लोक का भ्रमण
बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करने के बाद सीएम शिवराज महाकाल लोक का भ्रमण करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पुत्र कार्तिकेय और धर्म पत्नी साधना सिंह और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे।

Posted in MP