ujjain:-काम-दिलाने-के-बदले-आदिवासी-महिला-के-साथ-हुआ-गैंगरेप,-चंगुल-से-छूटकर-अर्धनग्न-अवस्था-में-भागी-पीड़िता
उज्जैन जिले में आदिवासी महिला से गैंग रेप किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया विस्तार Follow Us सीएम के गृह नगर में काम की तलाश में आई एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना में शामिल दो आरोपी काम दिलाने के बहाने महिला को उज्जैन से लगभग 20 किलोमीटर दूर ताजपुर ले गए फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।  पंवासा थाना प्रभारी रविंद्र कटारे ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में एक महिला अर्धनग्न हालत में घूम रही है, जिसके साथ किसी ने दुष्कर्म किया है। जानकारी के बाद जब कार्रवाई की गई तो घटना सही पाई गई। इसमें आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जबलपुर और मंडला में रहने वाले दो प्रेमी युगल घर से भाग आए थे, जिन्होंने पहले शादी की और उसके बाद इंदौर से उज्जैन पहुंच गए। यहां पर यह दोनों काम की तलाश में इंदिरा नगर क्षेत्र में घूम रहे थे कि तभी इन्हें रवि नामक एक युवक मिला। इसने दोनों को काम देने का झांसा देकर अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाया और यहां से ताजपुर ले गया। यहां उसने अपने एक अन्य मित्र इमरान को झोपड़ी के पास बुलाया और वह महिला के पति को जरूरत का सामान दिलाने के लिए उज्जैन ले आया। जहां महिला का पति कुछ सामान खरीदता इसके पहले ही बहाना बनाकर रवि उसे छोड़कर फिर ताजपुर पहुंच गया। जहां इमरान पहले ही महिला के साथ झोपड़ी में दुष्कर्म कर चुका था। इस दौरान महिला डरी और घबराई हुई थी, लेकिन फिर भी रवि ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इस सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला ने जैसे तैसे हिम्मत जुटाई और अर्धनग्न अवस्था में ही वह झोपड़ी से गांव की ओर भागने लगी। तभी उसे कुछ लोग खेत पर काम करते हुए दिखे थे जिनके माध्यम से ही वह बच पाई।  रात भर चली सर्चिंग फिर पकड़ाए आरोपी इस पूरे मामले को सुलझाने के लिए पुलिस को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सबसे पहले तो पुलिस दुष्कर्म पीड़िता की भाषा नहीं समझ पा रही थी इसके लिए उन्हें चिमनगंज थाने के एएसआई दिनेश बरकड़े को बुलाना पड़ा। जिन्होंने महिला की बात सुनी और उसके साथ हुई पूरी आप बीती थाना प्रभारी को बताई। इसके बाद इस पूरे मामले की सर्चिंग की गई, जिसमें लगभग तीन दर्जन कैमरों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों को पहचाना गया और फिर उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को पकड़ने के दौरान स्थितियां कुछ ऐसी बनी कि आरोपी इस दौरान भागते-भागते घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उज्जैन जिले में आदिवासी महिला से गैंग रेप किया गया। – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार Follow Us

सीएम के गृह नगर में काम की तलाश में आई एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना में शामिल दो आरोपी काम दिलाने के बहाने महिला को उज्जैन से लगभग 20 किलोमीटर दूर ताजपुर ले गए फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। 

पंवासा थाना प्रभारी रविंद्र कटारे ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में एक महिला अर्धनग्न हालत में घूम रही है, जिसके साथ किसी ने दुष्कर्म किया है। जानकारी के बाद जब कार्रवाई की गई तो घटना सही पाई गई। इसमें आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जबलपुर और मंडला में रहने वाले दो प्रेमी युगल घर से भाग आए थे, जिन्होंने पहले शादी की और उसके बाद इंदौर से उज्जैन पहुंच गए। यहां पर यह दोनों काम की तलाश में इंदिरा नगर क्षेत्र में घूम रहे थे कि तभी इन्हें रवि नामक एक युवक मिला। इसने दोनों को काम देने का झांसा देकर अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाया और यहां से ताजपुर ले गया। यहां उसने अपने एक अन्य मित्र इमरान को झोपड़ी के पास बुलाया और वह महिला के पति को जरूरत का सामान दिलाने के लिए उज्जैन ले आया। जहां महिला का पति कुछ सामान खरीदता इसके पहले ही बहाना बनाकर रवि उसे छोड़कर फिर ताजपुर पहुंच गया। जहां इमरान पहले ही महिला के साथ झोपड़ी में दुष्कर्म कर चुका था। इस दौरान महिला डरी और घबराई हुई थी, लेकिन फिर भी रवि ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इस सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला ने जैसे तैसे हिम्मत जुटाई और अर्धनग्न अवस्था में ही वह झोपड़ी से गांव की ओर भागने लगी। तभी उसे कुछ लोग खेत पर काम करते हुए दिखे थे जिनके माध्यम से ही वह बच पाई। 

रात भर चली सर्चिंग फिर पकड़ाए आरोपी
इस पूरे मामले को सुलझाने के लिए पुलिस को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सबसे पहले तो पुलिस दुष्कर्म पीड़िता की भाषा नहीं समझ पा रही थी इसके लिए उन्हें चिमनगंज थाने के एएसआई दिनेश बरकड़े को बुलाना पड़ा। जिन्होंने महिला की बात सुनी और उसके साथ हुई पूरी आप बीती थाना प्रभारी को बताई। इसके बाद इस पूरे मामले की सर्चिंग की गई, जिसमें लगभग तीन दर्जन कैमरों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों को पहचाना गया और फिर उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को पकड़ने के दौरान स्थितियां कुछ ऐसी बनी कि आरोपी इस दौरान भागते-भागते घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया है।

Posted in MP