shivpuri:-सिर्फ-छह-सेकंड-में-भरभराकर-गिरा-दो-मंजिल-मकान,-लगातार-बारिश-से-हुआ-हादसा;-वीडियो-हो-रहा-वायरल
शिवपुरी में दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। - फोटो : सोशल मीडिया विस्तार Follow Us शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के बदरवास गांव में दो मंजिला मकान देखते ही देखते धराशायी हो गया। पूरा मकान गिरने में बमुश्किल 6-7 सेकंड का समय लगा होगा। मकान के धराशायी होने का वीडियो भी सामने आया है। गनीमत रही कि जिस वक्त मकान गिरा, उस वक्त मकान में कोई नहीं था।  #WATCH शिवपुरी में छह सेकंड में ढह गया दो मंजिला मकान#Shivpuri #MadhyaPradesh #Amar_Ujala pic.twitter.com/AI1SI91TD2 — Dinesh Sharma (@dinesh6186) August 5, 2023 जानकारी के अनुसार धराशायी हुए मकान के मालिक व्यापारी शिवनारायण गुप्ता दो साल पहले अपने पुश्तैनी मकान को छोड़कर पिछोर में रहने लगे थे। मकान में ताला लगा हुआ था। बता दें जर्जर मकान में बारिश का पानी मकान में बैठ गया था। दोपहर नमी के चलते मकान अचानक से भरभरा कर धराशायी हो गया। गनीमत रही कि मकान खाली था और आसपास भी कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।  पड़ोसियों ने बताया कि मकान काफी समय से जर्जर था। इसमें कोई नहीं रहता था। लगातार बारिश से अंदेशा हो गया था, कि मकान कुछ दिनों में गिर जाएगा। शनिवार को मकान के सामने ही थे। मकान गिरने का अंदेशा होते ही वीडियो बना रहे थे। इसलिए घटना मोबाइल में कैद हो गई। मकान इतनी तेजी से गिरा, यदि घटना के समय कोई आसपास होता तो अनहोनी हो सकती थी। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिवपुरी में दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार Follow Us

शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के बदरवास गांव में दो मंजिला मकान देखते ही देखते धराशायी हो गया। पूरा मकान गिरने में बमुश्किल 6-7 सेकंड का समय लगा होगा। मकान के धराशायी होने का वीडियो भी सामने आया है। गनीमत रही कि जिस वक्त मकान गिरा, उस वक्त मकान में कोई नहीं था। 

#WATCH शिवपुरी में छह सेकंड में ढह गया दो मंजिला मकान#Shivpuri #MadhyaPradesh #Amar_Ujala pic.twitter.com/AI1SI91TD2

— Dinesh Sharma (@dinesh6186) August 5, 2023 जानकारी के अनुसार धराशायी हुए मकान के मालिक व्यापारी शिवनारायण गुप्ता दो साल पहले अपने पुश्तैनी मकान को छोड़कर पिछोर में रहने लगे थे। मकान में ताला लगा हुआ था। बता दें जर्जर मकान में बारिश का पानी मकान में बैठ गया था। दोपहर नमी के चलते मकान अचानक से भरभरा कर धराशायी हो गया। गनीमत रही कि मकान खाली था और आसपास भी कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 

पड़ोसियों ने बताया कि मकान काफी समय से जर्जर था। इसमें कोई नहीं रहता था। लगातार बारिश से अंदेशा हो गया था, कि मकान कुछ दिनों में गिर जाएगा। शनिवार को मकान के सामने ही थे। मकान गिरने का अंदेशा होते ही वीडियो बना रहे थे। इसलिए घटना मोबाइल में कैद हो गई। मकान इतनी तेजी से गिरा, यदि घटना के समय कोई आसपास होता तो अनहोनी हो सकती थी। 

Posted in MP