sheopur:-ससुराल-नहीं-जाने-पर-शराबी-पति-ने-पत्नी-की-काटी-नाक,-पुलिस-ने-मामला-दर्ज-कर-आरोपी-तलाश-शुरू-की
निर्भय सिंह अलावा, एसडीओपी विजयपुर - फोटो : अमर उजाला विस्तार मध्यप्रेदश के श्योपुर में शराबी पति ने अपनी पत्नी की नाक हासिए से काट ली और मौके से भाग फरार हो गया। इस हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। पीड़िता ने बताया कि वह खेत में फसल काट रही तभी शौहर ने उसकी नाक काट ली। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी शौहर को हिरासत में लेने के लिए टीम रवाना कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मामला अगरा थाना क्षेत्र का है। नवविवाहिता अपने मायके में रह रही थी। यहां शौहर ने शनिवार को अपनी पत्नी की नाक काट दी। घटना उस वक्त की है जब पति-पत्नी दोनों खेत पर फसल काटने के लिए गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कोई नोकझोंक हो गई। फिर गुस्साए शराबी पति ने अपनी पत्नी सरोज आदिवासी पर फसल काटने वाले हथियार से वार कर दिया। इस हमले में पत्नी की नाक पूरी तरह से कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी पति आमिर आदिवासी मौके से फरार हो गया।   एक साल पहले सरोज आदिवासी की शादी हुई थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसका ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। इस वजह पति आमिर आदिवासी अपनी पत्नी के साथ पिछले एक महीने से ससुराल में रह रहा था। इसके बाद शनिवार को पति और पत्नी दोनों खेत पर फसल काटने के लिए पहुंचे। तभी शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की नाक काट दी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने अगरा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में शुरू कर दी है। वहीं, महिला को इलाज के लिए विजयपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां महिला की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है। एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा ने बताया कि अगरा का मामला है। गांव में दोनों मजदूरी पर सरसों काटने के लिए गए थे। वहां पर पति-पत्नी का विवाद होने पर पति ने पत्नी की नाक को काट दिया है। इसकी शिकायत पत्नी सरोज आदिवासी ने थाने में की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निर्भय सिंह अलावा, एसडीओपी विजयपुर – फोटो : अमर उजाला

विस्तार मध्यप्रेदश के श्योपुर में शराबी पति ने अपनी पत्नी की नाक हासिए से काट ली और मौके से भाग फरार हो गया। इस हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। पीड़िता ने बताया कि वह खेत में फसल काट रही तभी शौहर ने उसकी नाक काट ली। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी शौहर को हिरासत में लेने के लिए टीम रवाना कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मामला अगरा थाना क्षेत्र का है। नवविवाहिता अपने मायके में रह रही थी। यहां शौहर ने शनिवार को अपनी पत्नी की नाक काट दी। घटना उस वक्त की है जब पति-पत्नी दोनों खेत पर फसल काटने के लिए गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कोई नोकझोंक हो गई। फिर गुस्साए शराबी पति ने अपनी पत्नी सरोज आदिवासी पर फसल काटने वाले हथियार से वार कर दिया। इस हमले में पत्नी की नाक पूरी तरह से कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी पति आमिर आदिवासी मौके से फरार हो गया।

 
एक साल पहले सरोज आदिवासी की शादी हुई थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसका ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। इस वजह पति आमिर आदिवासी अपनी पत्नी के साथ पिछले एक महीने से ससुराल में रह रहा था। इसके बाद शनिवार को पति और पत्नी दोनों खेत पर फसल काटने के लिए पहुंचे। तभी शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की नाक काट दी और मौके से फरार हो गया।

इसके बाद पीड़िता ने अगरा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में शुरू कर दी है। वहीं, महिला को इलाज के लिए विजयपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां महिला की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है।

एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा ने बताया कि अगरा का मामला है। गांव में दोनों मजदूरी पर सरसों काटने के लिए गए थे। वहां पर पति-पत्नी का विवाद होने पर पति ने पत्नी की नाक को काट दिया है। इसकी शिकायत पत्नी सरोज आदिवासी ने थाने में की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Posted in MP