shajapur-news:-बीजेपी-ने-शाजापुर-में-तीन-लाख-नए-सदस्य-बनाने-का-रखा-लक्ष्य,-कार्यशाला-का-हुआ-आयोजन
भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us भाजपा ने शाजापुर जिले में तीन लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। शनिवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर एक कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान ने शनिवार को जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और इन्हीं कार्यकर्ताओं के कारण आज यह विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बन गया है। इस बार हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने तय किया है कि देश में 10 करोड़ नए सदस्य बनाना है। प्रदेश नेतृत्व ने भी 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया है और शाजापुर जिले को भी तीन लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है, जिसे सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर पूरा करना है। प्रशिक्षक एवं प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया ने एलईडी स्क्रीन पर पीपीटी के माध्यम से नए सदस्य बनाने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने कहा कि यह सदस्यता अभियान संगठन का महापर्व है और इसमें सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित होना चाहिए। कार्यशाला में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, शाजापुर विधायक अरुण भीमावद, कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिसौदिया, पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाड़ा, जिला महामंत्री दिनेश शर्मा भी मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विजय सिंह बैंस ने किया तथा आभार जिला महामंत्री संतोष बराड़ा ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने दी। भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

भाजपा ने शाजापुर जिले में तीन लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। शनिवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर एक कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान ने शनिवार को जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और इन्हीं कार्यकर्ताओं के कारण आज यह विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बन गया है। इस बार हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने तय किया है कि देश में 10 करोड़ नए सदस्य बनाना है। प्रदेश नेतृत्व ने भी 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया है और शाजापुर जिले को भी तीन लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है, जिसे सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर पूरा करना है।

प्रशिक्षक एवं प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया ने एलईडी स्क्रीन पर पीपीटी के माध्यम से नए सदस्य बनाने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने कहा कि यह सदस्यता अभियान संगठन का महापर्व है और इसमें सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित होना चाहिए।

कार्यशाला में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, शाजापुर विधायक अरुण भीमावद, कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिसौदिया, पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाड़ा, जिला महामंत्री दिनेश शर्मा भी मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विजय सिंह बैंस ने किया तथा आभार जिला महामंत्री संतोष बराड़ा ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने दी।

भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

Posted in MP