shahdol-news:-सूने-पड़े-घर-का-ताला-तोड़-कर-लाखो-की-चोरी,-पुलिस-ने-केस-दर्ज-कर-जांच-की-शुरू
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। विस्तार Follow Us शहडोल जिले में एक सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। घर पर किसी के नहीं होने पर चोरों ने उसका ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। कुछ दिनों बाद मकान मालिक महिला के घर पहुंचने पर उसे घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ब्यौहारी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला आशा चतुर्वेदी के घर में चोरी की वारदात हुई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसके सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। चोर उसके घर में रखे कीमती सोने चांदी के जेवरात और कुछ नगद रुपये लेकर फरार हो गए हैं। महिला ने  शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि महिला घर में नहीं थी, चोरों ने इसका फायदा उठाया और सूने घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व नगद रुपए लेकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। चोरों की तलाश की जा रही है। थाना क्षेत्र में हुईं पुरानी चोरी की घटनाओं में साइबर सेल की मदद से जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही इन वारदात का खुलासा किया जाएगा। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।

विस्तार Follow Us

शहडोल जिले में एक सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। घर पर किसी के नहीं होने पर चोरों ने उसका ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। कुछ दिनों बाद मकान मालिक महिला के घर पहुंचने पर उसे घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ब्यौहारी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला आशा चतुर्वेदी के घर में चोरी की वारदात हुई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसके सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। चोर उसके घर में रखे कीमती सोने चांदी के जेवरात और कुछ नगद रुपये लेकर फरार हो गए हैं। महिला ने  शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि महिला घर में नहीं थी, चोरों ने इसका फायदा उठाया और सूने घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व नगद रुपए लेकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। चोरों की तलाश की जा रही है। थाना क्षेत्र में हुईं पुरानी चोरी की घटनाओं में साइबर सेल की मदद से जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही इन वारदात का खुलासा किया जाएगा। 

Posted in MP