shahdol-news:-राहुल-गांधी-सोमवार-को-पहुंचेंगे-शहडोल,-बाणगंगा-मेला-मैदान-में-करेंगे-जनसभा-को-संबोधित
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (फाइल) - फोटो : ani विस्तार Follow Us मध्य प्रदेश की शहडोल समेत छह सीटों पर लोकसभा चुनावों में पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इसके लिए कांग्रेस ने भी प्रचार अभियान में केंद्रीय नेताओं को झोंक दिया है। राहुल गांधी मध्य प्रदेश में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत आठ अप्रैल को शहडोल से करेंगे। उनकी बाणगंगा मैदान पर  रैली रखी गई है।  कांग्रेस ने राहुल गांधी के आठ अप्रैल को प्रस्तावित शहडोल दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बाणगंगा मेला मैदान पर दोपहर दो बजे राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने शहडोल में फुंदेलाल सिंह मार्को को उम्मीदवार बनाया है। जमुई हेलीपैड में उतरकर राहुल गांधी बाणगंगा मेला मैदान पहुंचेंगे। जनसभा को संबोधित करेगे। स्थल की अनुमति से लेकर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। राहुल गांधी इससे पहले नवंबर में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में ब्यौहारी में आमसभा करने आए थे।   भाजपा से सांसद हिमाद्री सिंह एक बार फिर चुनाव मैदान में है। पहले चरण में शहडोल के साथ-साथ सीधी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में मतदान होगा। इसके लिए भाजपा ने भी अपने अभियान को तेज कर दिया है। डॉ. मोहन यादव करीब-करीब इन सभी सीटों पर चुनाव प्रचार कर चुके हैं। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (फाइल) – फोटो : ani

विस्तार Follow Us

मध्य प्रदेश की शहडोल समेत छह सीटों पर लोकसभा चुनावों में पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इसके लिए कांग्रेस ने भी प्रचार अभियान में केंद्रीय नेताओं को झोंक दिया है। राहुल गांधी मध्य प्रदेश में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत आठ अप्रैल को शहडोल से करेंगे। उनकी बाणगंगा मैदान पर  रैली रखी गई है। 

कांग्रेस ने राहुल गांधी के आठ अप्रैल को प्रस्तावित शहडोल दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बाणगंगा मेला मैदान पर दोपहर दो बजे राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने शहडोल में फुंदेलाल सिंह मार्को को उम्मीदवार बनाया है। जमुई हेलीपैड में उतरकर राहुल गांधी बाणगंगा मेला मैदान पहुंचेंगे। जनसभा को संबोधित करेगे। स्थल की अनुमति से लेकर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। राहुल गांधी इससे पहले नवंबर में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में ब्यौहारी में आमसभा करने आए थे।  

भाजपा से सांसद हिमाद्री सिंह एक बार फिर चुनाव मैदान में है। पहले चरण में शहडोल के साथ-साथ सीधी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में मतदान होगा। इसके लिए भाजपा ने भी अपने अभियान को तेज कर दिया है। डॉ. मोहन यादव करीब-करीब इन सभी सीटों पर चुनाव प्रचार कर चुके हैं। 

Posted in MP