shahdol-news:-दो-दिन-से-लापता-छह-साल-के-मासूम-का-शव-कुएं-में-मिला;-पुलिस-कर-रही-मामले-की-जांच
सोहागपुर थाना क्षेत्र - फोटो : सोशल मीडिया विस्तार Follow Us मध्यप्रदेश के शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल के मासूम का शव कुएं में मिला। दरअसल, गोरतरा के झिरया टोला का रहने वाला विवेक सिंह पिछले दो दिन से लापता था। मासूम का शव घर के पास ही एक कुएं में मिलने से परिवार शोक में है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  पुलिस ने बताया कि छह वर्षीय मासूम विवेक घर से दो दिन पहले लापता हुआ था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। घटना की जानकारी परिवार वालों ने पुलिस को दी थी। पुलिस शिकायत के बाद मासूम की तलाश में जुट गई थी। लेकिन दो दिन बाद घर के पास ही विवेक सिंह का कुएं में शव मिला। उसके बाद इस मामले की खबर पुलिस को दी गई है, इस मामले में पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम की मौत के संबंध में जाच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार विवेक घर के पास ही खेल रहा था। खेलते-खेलते ही वह कुएं के पास जा पहुंचा और कुएं में गिर गया। इस वजह से कुएं में डूबने से उसकी मौत हो गई। मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोहागपुर थाना क्षेत्र – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार Follow Us

मध्यप्रदेश के शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल के मासूम का शव कुएं में मिला। दरअसल, गोरतरा के झिरया टोला का रहने वाला विवेक सिंह पिछले दो दिन से लापता था। मासूम का शव घर के पास ही एक कुएं में मिलने से परिवार शोक में है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस ने बताया कि छह वर्षीय मासूम विवेक घर से दो दिन पहले लापता हुआ था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। घटना की जानकारी परिवार वालों ने पुलिस को दी थी। पुलिस शिकायत के बाद मासूम की तलाश में जुट गई थी। लेकिन दो दिन बाद घर के पास ही विवेक सिंह का कुएं में शव मिला। उसके बाद इस मामले की खबर पुलिस को दी गई है, इस मामले में पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम की मौत के संबंध में जाच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार विवेक घर के पास ही खेल रहा था। खेलते-खेलते ही वह कुएं के पास जा पहुंचा और कुएं में गिर गया। इस वजह से कुएं में डूबने से उसकी मौत हो गई। मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Posted in MP