shahdol-news:-अमलाई-में-बीच-बाजार-पति-ने-पत्नी-पर-चाकू-से-किया-जानलेवा-हमला,-पेट-और-छाती-पर-किए-वार
घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us पति-पत्नी का विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि नाराज पति ने बीच बाजार में पत्नी को चाकू से घोंप घोंप कर गंभीर घायल कर दिया। घटना अमलाई थाना क्षेत्र के मंगली बाजार में शुक्रवार की देर शाम घटी है।  घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। गंभीर घायल महिला का इलाज मेडिकल कालेज शहडोल में जारी है। बताया गया कि विवाद पुराना है, जिसको लेकर आज सब्जी लेने पहुंची महिला पर आरोपी पति ने हमला कर फरार हो गया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की देर शाम महिला अपने बच्चे को लेकर मंगली बाजार में सब्जी ले रही थी। तभी महिला का पति वहां पहुंचा और बच्चे को देखने के लिए पत्नी से मांगने लगा। नाराज पत्नी ने पति को बच्चा नहीं दिया। इस बात से नाराज पति ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने महिला के पेट और छाती पर चाकू से वार किए। घटना को देख लोग दौड़ पड़े और आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन लोगों को चकमा देकर आरोपी मौके से भाग गया। जानकारी के अनुसार अमलाई थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 28 साल की महिला का प्रेम विवाह जबलपुर के रहने वाले एक युवक से बीते साल हुआ था। कुछ दिन तक पति-पत्नी एक साथ रहते थे, लेकिन बीच में इनका विवाद शुरू हो गया। उसके बाद महिला अपने एक बच्चे के साथ अमलाई में रहने लगी और आरोपी पति जबलपुर चला गया। बीच-बीच में आकर आरोपी पति अपने बच्चे से मुलाकात करता था।  जानकारी लगने के बाद थाना प्रभारी अमलाई जेपी शर्मा आपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक घायल महिला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचा दिया था। थाना प्रभारी का कहना कि पति-पत्नी का विवाद है, आरोपी अभी फरार है। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

घायल महिला। – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

पति-पत्नी का विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि नाराज पति ने बीच बाजार में पत्नी को चाकू से घोंप घोंप कर गंभीर घायल कर दिया। घटना अमलाई थाना क्षेत्र के मंगली बाजार में शुक्रवार की देर शाम घटी है। 

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। गंभीर घायल महिला का इलाज मेडिकल कालेज शहडोल में जारी है। बताया गया कि विवाद पुराना है, जिसको लेकर आज सब्जी लेने पहुंची महिला पर आरोपी पति ने हमला कर फरार हो गया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की देर शाम महिला अपने बच्चे को लेकर मंगली बाजार में सब्जी ले रही थी। तभी महिला का पति वहां पहुंचा और बच्चे को देखने के लिए पत्नी से मांगने लगा। नाराज पत्नी ने पति को बच्चा नहीं दिया। इस बात से नाराज पति ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने महिला के पेट और छाती पर चाकू से वार किए। घटना को देख लोग दौड़ पड़े और आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन लोगों को चकमा देकर आरोपी मौके से भाग गया।

जानकारी के अनुसार अमलाई थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 28 साल की महिला का प्रेम विवाह जबलपुर के रहने वाले एक युवक से बीते साल हुआ था। कुछ दिन तक पति-पत्नी एक साथ रहते थे, लेकिन बीच में इनका विवाद शुरू हो गया। उसके बाद महिला अपने एक बच्चे के साथ अमलाई में रहने लगी और आरोपी पति जबलपुर चला गया। बीच-बीच में आकर आरोपी पति अपने बच्चे से मुलाकात करता था। 

जानकारी लगने के बाद थाना प्रभारी अमलाई जेपी शर्मा आपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक घायल महिला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचा दिया था। थाना प्रभारी का कहना कि पति-पत्नी का विवाद है, आरोपी अभी फरार है। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Posted in MP