shahdol:-लंबी-बीमारी-से-परेशान-थी-62-वर्षीय-महिला,-फांसी-लगाकर-की-आत्महत्या;-जांच-में-जुटी-पुलिस
MP: जैतपुर थाना क्षेत्र के देवगढ़ गांव में बीमारी से परेशान होकर 62 वर्षीय वृद्ध महिला ने घर के आंगन में लगे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह देवगढ़ गांव की रहने वाली लल्ली बाई पति छोटे लाल उम्र 62 वर्ष का शव फांसी में लटकता हुआ उसके घर के आंगन में लगे एक पेड़ में मिला है। जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल विस्तार Follow Us जैतपुर थाना क्षेत्र के देवगढ़ गांव में बीमारी से परेशान होकर 62 वर्षीय वृद्ध महिला ने घर के आंगन में लगे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह देवगढ़ गांव की रहने वाली लल्ली बाई पति छोटे लाल उम्र 62 वर्ष का शव फांसी में लटकता हुआ उसके घर के आंगन में लगे एक पेड़ में मिला है। महिला घर में अकेली रहती थी। पड़ोस के लोगों ने सुबह जब फांसी में लटका महिला का शव देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले पर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला लल्ली बाई काफी समय से बीमार चल रही थी, जिसकी वजह से वह काफी परेशान थी। मामले पर शव को कब्जे में पुलिस ने लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की है, वहीं आस पड़ोस के लोगों का बयान भी मामले पर दर्ज किया जा रहा है। प्रथम जांच में यह चीजे सामने आई है कि महिला लंबी बीमारी से काफी समय से परेशान थी, जिसकी वजह से उसने फांसी लगाई होगी। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MP: जैतपुर थाना क्षेत्र के देवगढ़ गांव में बीमारी से परेशान होकर 62 वर्षीय वृद्ध महिला ने घर के आंगन में लगे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह देवगढ़ गांव की रहने वाली लल्ली बाई पति छोटे लाल उम्र 62 वर्ष का शव फांसी में लटकता हुआ उसके घर के आंगन में लगे एक पेड़ में मिला है। जांच में जुटी पुलिस – फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार Follow Us

जैतपुर थाना क्षेत्र के देवगढ़ गांव में बीमारी से परेशान होकर 62 वर्षीय वृद्ध महिला ने घर के आंगन में लगे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह देवगढ़ गांव की रहने वाली लल्ली बाई पति छोटे लाल उम्र 62 वर्ष का शव फांसी में लटकता हुआ उसके घर के आंगन में लगे एक पेड़ में मिला है।

महिला घर में अकेली रहती थी। पड़ोस के लोगों ने सुबह जब फांसी में लटका महिला का शव देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले पर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला लल्ली बाई काफी समय से बीमार चल रही थी, जिसकी वजह से वह काफी परेशान थी। मामले पर शव को कब्जे में पुलिस ने लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की है, वहीं आस पड़ोस के लोगों का बयान भी मामले पर दर्ज किया जा रहा है। प्रथम जांच में यह चीजे सामने आई है कि महिला लंबी बीमारी से काफी समय से परेशान थी, जिसकी वजह से उसने फांसी लगाई होगी। 

Posted in MP