घायल सास और साले को अस्पताल भर्ती करवाया - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us मध्यप्रदेश के सिवनी में पत्नी से चल रहे घरेलू विवाद की वजह से एक सनकी दामाद ने ससुराल जाकर ससुराल पक्ष से विवाद करते हुए फायरिंग कर दी। ससुराल में जाकर फायरिंग करने वाला दामाद बीएसएफ का जवान बताया जा रहा है। फायरिंग में ससुराल पक्ष की बुआ सास और साला बुरी तरह जख्मी हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए नागपुर रेफर कर दिया है। वहीं, सूचना पर पुलिस फरार दामाद की तलाश में जुट गई है। सिवनी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर से लगे लोनिया गांव में पत्नी से चल रहे घरेलू विवाद के कारण बुधवार की रात एक सनकी दामाद ने ससुराल जाकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग की घटना में आरोपी की बुआ सास सुलोचना बघेल और साले जयदीप बघेल को गोली लगी है। गोली लगने से दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया हैं। जहा घायलों का इलाज जारी हैं। बताया जा रहा है आरोपी दामाद विशाल बघेल बीएसएफ में जवान है। वर्तमान मे बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक निवास में कुक के रूप में पदस्थ है। आरोपी की पत्नी भी पुलिस आरक्षक है।  बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनो के बीच कई दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। इसके पहले भी आरोपी इस विवाद को लेकर अपने ससुराल में जाकर ससुर से मारपीट और विवाद कर चुका है। पूर्व में हुए विवाद पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। लेकिन एक बार फिर इस सनकी दामाद ने ससुराल में जाकर ससुराल पक्ष से विवाद करते हुए पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग करने की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपी दामाद फरार हो गया है। जिसकी तलाश पुलिस जोर-शोर से कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दरमियानी रात लोनिया गांव में हुई फायरिंग की घटना में एक महिला और एक युवक गोली लगने से घायल हुए है। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल से नागपुर रेफर कर दिया गया है। फायरिंग करने वाले आरोपी के विरुद्ध परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

घायल सास और साले को अस्पताल भर्ती करवाया – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

मध्यप्रदेश के सिवनी में पत्नी से चल रहे घरेलू विवाद की वजह से एक सनकी दामाद ने ससुराल जाकर ससुराल पक्ष से विवाद करते हुए फायरिंग कर दी। ससुराल में जाकर फायरिंग करने वाला दामाद बीएसएफ का जवान बताया जा रहा है। फायरिंग में ससुराल पक्ष की बुआ सास और साला बुरी तरह जख्मी हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए नागपुर रेफर कर दिया है। वहीं, सूचना पर पुलिस फरार दामाद की तलाश में जुट गई है।

सिवनी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर से लगे लोनिया गांव में पत्नी से चल रहे घरेलू विवाद के कारण बुधवार की रात एक सनकी दामाद ने ससुराल जाकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग की घटना में आरोपी की बुआ सास सुलोचना बघेल और साले जयदीप बघेल को गोली लगी है। गोली लगने से दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया हैं। जहा घायलों का इलाज जारी हैं। बताया जा रहा है आरोपी दामाद विशाल बघेल बीएसएफ में जवान है। वर्तमान मे बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक निवास में कुक के रूप में पदस्थ है। आरोपी की पत्नी भी पुलिस आरक्षक है। 

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनो के बीच कई दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। इसके पहले भी आरोपी इस विवाद को लेकर अपने ससुराल में जाकर ससुर से मारपीट और विवाद कर चुका है। पूर्व में हुए विवाद पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। लेकिन एक बार फिर इस सनकी दामाद ने ससुराल में जाकर ससुराल पक्ष से विवाद करते हुए पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग करने की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपी दामाद फरार हो गया है। जिसकी तलाश पुलिस जोर-शोर से कर रही है।

कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दरमियानी रात लोनिया गांव में हुई फायरिंग की घटना में एक महिला और एक युवक गोली लगने से घायल हुए है। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल से नागपुर रेफर कर दिया गया है। फायरिंग करने वाले आरोपी के विरुद्ध परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।

Posted in MP