sehore-news:-एक-ही-रात-में-पाश-कॉलोनी-के-तीन-मकानों-में-चोरी,-12-तोला-सोना-और-नकदी-ले-गए-चोर
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala विस्तार Follow Us सीहोर जिले की पॉश कॉलोनियों में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार रात को शहर की पारस विहार कॉलोनी के तीन मकानों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। कॉलोनी के जिन मकानों में चोरी की घटनाएं सामने आई उनमें एक मकान आरईएस के कार्यपालन यंत्री और एक मकान पूर्व सिविल सर्जन का भी है।  जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप पर कार्य करने वाले कुतुबुद्दीन शेख निवासी पारस कॉलोनी बंगला नंबर 40 अपने परिवार के साथ रहता है। बीते दिनों से वह परिवार सहित मुंबई गए हुए हैं। बुधवार-गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने इनके सूने मकान के दरवाजे का कुंदा उखाड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित कुतुबुद्दीन की माने तो चोर उनके घर से लगभग 12 तौले सोने के जेवरात और 25 हजार रुपए नकदी ले गए है। जैसे ही उन्हें घर पर हुई चोरी की घटना की जानकारी मिली वे अपनी यात्रा खत्म कर वापस सीहोर पहुंचे। बताया जाता है कि चोरों ने पारस विहार कॉलोनी में ही रहने वाले पूर्व सिविल सर्जन डॉ. आनंद शर्मा और आरईएस के इंजीनियर एके पंथी के घर पर भी धावा बोलकर हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सांकेतिक तस्वीर – फोटो : Amar Ujala

विस्तार Follow Us

सीहोर जिले की पॉश कॉलोनियों में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार रात को शहर की पारस विहार कॉलोनी के तीन मकानों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। कॉलोनी के जिन मकानों में चोरी की घटनाएं सामने आई उनमें एक मकान आरईएस के कार्यपालन यंत्री और एक मकान पूर्व सिविल सर्जन का भी है। 

जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप पर कार्य करने वाले कुतुबुद्दीन शेख निवासी पारस कॉलोनी बंगला नंबर 40 अपने परिवार के साथ रहता है। बीते दिनों से वह परिवार सहित मुंबई गए हुए हैं। बुधवार-गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने इनके सूने मकान के दरवाजे का कुंदा उखाड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित कुतुबुद्दीन की माने तो चोर उनके घर से लगभग 12 तौले सोने के जेवरात और 25 हजार रुपए नकदी ले गए है। जैसे ही उन्हें घर पर हुई चोरी की घटना की जानकारी मिली वे अपनी यात्रा खत्म कर वापस सीहोर पहुंचे। बताया जाता है कि चोरों ने पारस विहार कॉलोनी में ही रहने वाले पूर्व सिविल सर्जन डॉ. आनंद शर्मा और आरईएस के इंजीनियर एके पंथी के घर पर भी धावा बोलकर हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Posted in MP