sehore-news:-इछावर-में-सोयाबीन-की-बर्बाद-फसल-को-लेकर-किसानों-का-प्रदर्शन,-cm-के-नाम-तहसीलदार-को-सौंपा-ज्ञापन
खराब फसल दिखाते किसान। - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us प्रदेश के किसान सोयाबीन की फसल में पीला मोजेक होने के चलते नुकसान झेल रहे हैं। साथ ही सरकार से लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं। मंगलवार को इछावर तहसील के ग्राम खेरी के किसानों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई है, किसानों को तत्काल राहत राशि दी जाए। फसल पर पीलो मोजेक का खतरा बता दें कि मध्य प्रदेश में किसान सोयाबीन की फसल को लेकर चिंतित हैं। बारिश थम भी गई, लेकिन अब सोयाबीन की फसल पर पीलो मोजेक का खतरा मंडराने लगा है। खेतों में खड़ी सोयाबीन फसल पीली पड़ने लगी है। उसके पत्तों में छेद नजर आने लगे हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। सीहोर जिले के इछावर के खेरी गांव के दर्जन भर किसानों के सोयाबीन के खेत पीला मोजेक रोग से चौपट हो गई है। इसके चलते सोयाबीन की फसल में फलिया नहीं लग रही हैं। इसके चलते किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही प्रदेश की मोहन सरकार से मुआवजा राशि देने की मांग कर रहे हैं।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खराब फसल दिखाते किसान। – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

प्रदेश के किसान सोयाबीन की फसल में पीला मोजेक होने के चलते नुकसान झेल रहे हैं। साथ ही सरकार से लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं। मंगलवार को इछावर तहसील के ग्राम खेरी के किसानों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई है, किसानों को तत्काल राहत राशि दी जाए।

फसल पर पीलो मोजेक का खतरा
बता दें कि मध्य प्रदेश में किसान सोयाबीन की फसल को लेकर चिंतित हैं। बारिश थम भी गई, लेकिन अब सोयाबीन की फसल पर पीलो मोजेक का खतरा मंडराने लगा है। खेतों में खड़ी सोयाबीन फसल पीली पड़ने लगी है। उसके पत्तों में छेद नजर आने लगे हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। सीहोर जिले के इछावर के खेरी गांव के दर्जन भर किसानों के सोयाबीन के खेत पीला मोजेक रोग से चौपट हो गई है। इसके चलते सोयाबीन की फसल में फलिया नहीं लग रही हैं। इसके चलते किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही प्रदेश की मोहन सरकार से मुआवजा राशि देने की मांग कर रहे हैं।

Posted in MP