satna:-सतना-में-हादसा,-स्वतंत्रता-दिवस-कार्यक्रम-में-शामिल-होने-जा-रहे-बच्चों-से-भरी-बस-पलटी,-14-घायल
सतना में बच्चों से भरी बस पलट गई - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बस हादसा हो गया है। यहां आजादी का जश्न मनाने स्कूल जा रहे बच्चों की मिनी बस रास्ते में ही पलट गई है। इस हादसे में करीब 14 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नागौद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बच्चों का इलाज चल रहा है। हादसे में एक बच्चे के चेहरे पर चोट आई है, जबकि एक के कंधे में फ्रैक्चर की आशंका है। बाकी बच्चों को मामूली चोट आई है।  जानकारी के मुताबिक घटना जसो थाना क्षेत्र के ग्राम अदर्शी के पास की है। यहां बाल ज्ञान मंदिर स्कूल के बच्चों को लेकर एक मिनी बस जा रही थी। सभी बच्चे स्वतंत्रता दिवस के जश्न को लेकर उत्साहित थे। इस दौरान परसमनिया पहाड़ के ग्राम गुढा के पास अचनाक मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। हादसे में 14 बच्चे घायल हो गए हैं। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। बस ऐसी अनियंत्रित हुई कि पूरी की पूरी पलट गई। वहीं ये हादसा कैसे हुआ अब तक इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे की जानकारी जसो थाना पुलिस को भी दी गई। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, SDM एपी द्विवेदी और नागौद थाना प्रभारी ने अस्पताल पहुंच कर बच्चों का हाल-चाल जाना। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बच्चों को लड्डू और समोसे भी खिलाए। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सतना में बच्चों से भरी बस पलट गई – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बस हादसा हो गया है। यहां आजादी का जश्न मनाने स्कूल जा रहे बच्चों की मिनी बस रास्ते में ही पलट गई है। इस हादसे में करीब 14 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नागौद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बच्चों का इलाज चल रहा है। हादसे में एक बच्चे के चेहरे पर चोट आई है, जबकि एक के कंधे में फ्रैक्चर की आशंका है। बाकी बच्चों को मामूली चोट आई है। 

जानकारी के मुताबिक घटना जसो थाना क्षेत्र के ग्राम अदर्शी के पास की है। यहां बाल ज्ञान मंदिर स्कूल के बच्चों को लेकर एक मिनी बस जा रही थी। सभी बच्चे स्वतंत्रता दिवस के जश्न को लेकर उत्साहित थे। इस दौरान परसमनिया पहाड़ के ग्राम गुढा के पास अचनाक मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। हादसे में 14 बच्चे घायल हो गए हैं।

सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। बस ऐसी अनियंत्रित हुई कि पूरी की पूरी पलट गई। वहीं ये हादसा कैसे हुआ अब तक इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे की जानकारी जसो थाना पुलिस को भी दी गई। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, SDM एपी द्विवेदी और नागौद थाना प्रभारी ने अस्पताल पहुंच कर बच्चों का हाल-चाल जाना। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बच्चों को लड्डू और समोसे भी खिलाए। 

Posted in MP