sagar-news:-घर-में-फांसी-के-फंदे-पर-झूला-11वीं-का-छात्र,-भाई-के-साथ-कमरे-में-सो-रहा-था
11वीं के छात्र ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us सागर जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया थानसिंह में एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी है। मृतक कक्षा ग्यारहवीं का छात्र था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, पुलिस आत्महत्या का कारण तलाश रही है।   पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नरेंद्र पिता देवीराम अहिरवार (17) ने अपने घर में बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता देवीराम अहिरवार ने बताया कि उसके दो लड़के हैं।  नरेंद्र बड़ा लड़का है और वह सिलोधा गांव के स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ता है। दोनों लड़के एक साथ कमरे में सो रहे थे, इस दौरान बड़े लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण पता नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर शव वाहन से पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11वीं के छात्र ने की आत्महत्या। – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

सागर जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया थानसिंह में एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी है। मृतक कक्षा ग्यारहवीं का छात्र था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, पुलिस आत्महत्या का कारण तलाश रही है।  

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नरेंद्र पिता देवीराम अहिरवार (17) ने अपने घर में बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता देवीराम अहिरवार ने बताया कि उसके दो लड़के हैं। 

नरेंद्र बड़ा लड़का है और वह सिलोधा गांव के स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ता है। दोनों लड़के एक साथ कमरे में सो रहे थे, इस दौरान बड़े लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण पता नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर शव वाहन से पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Posted in MP