रीवा के मुरम कांड पर कांग्रेस लगातार हमलावर हो रही है। सोमवार को भी रीवा में कलेक्ट्रेट घेरने की कोशिश की गई। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, वाटर कैनन से उन्हें खदेड़ा। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की भी मामले में एंट्री हो गई है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। महिलाओं पर मुरम गिरी तो लोग बचाने पहुंचे – फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार Follow Us
मध्य प्रदेश के रीवा में महिलाओं को जिंदा दफन करने वाले मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक तरफ कांग्रेस सरकार पर लगातार निशाना साध रही है, वहीं सोमवार को रीवा में प्रदर्शन किया गया। उन्हें संभालने में प्रशासन के पसीने छूच गए, वहीं मामले में एनसीडब्ल्यू ने भी डीजीपी को पत्र लिखा है।
Trending Videos
बता दें कि रीवा जिले के हिनौता गांव में निजी जमीन पर रास्ता निकालने के मामले में दो महिलाओं को मुरम में दबा दिया गया था। समय रहते अगर उन्हें नहीं निकाला जाता तो कुछ अप्रिय घटना हो सकती थी। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दो की तलाश अब भी जारी है। पीड़ित महिला ममता पांडे की तबीयत भी बिगड़ने की जानकारी सामने आई थी।
Comments