rajgarh:-राजगढ़-पुलिस-ने-शहर-में-निकाली-तिरंगा-रैली,-बाइक-पर-बैठे-नजर-आए-एसपी-और-एएसपी
तिरंगा रैली निकालते पुलिस कर्मी। - फोटो : Amar Ujala Digital विस्तार Follow Us समस्त देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने और तिरंगे लर प्रति मान सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से देश के प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा रैली निकाली जा रही है, जिसमें शासकीय कर्मियों के साथ स्थानीय आमजन व समाजसेवी भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को राजगढ़ जिला मुख्यालय में राजगढ़ एसपी धर्मराज मीणा के नेतृत्व में जिले की पुलिस अधिकारी थाना प्रभारियों ने भी तिरंगा रैली का आयोजन किया। इस रैली में राजगढ़ एसपी व एएसपी मनकामना प्रसाद भी बाइक पर बैठे हुए नज़र आए। रैली में देश भक्ति के गीत बजाते हुए पुलिस वाहन के माध्यम से आगे बढ़ रही थी और राहगीर अपने हाथ उठाकर तिरंगे को सलामी दे रहे थे। उक्त तिरंगा रैली कोतवाली थाना परिसर से शुरू हुई और संपूर्ण शहर का भ्रमण करते हुए वापस कोतवाली थाने पहुंची। थाने में रैली का समापन किया गया। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तिरंगा रैली निकालते पुलिस कर्मी। – फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार Follow Us

समस्त देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने और तिरंगे लर प्रति मान सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से देश के प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा रैली निकाली जा रही है, जिसमें शासकीय कर्मियों के साथ स्थानीय आमजन व समाजसेवी भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

इसी क्रम में रविवार को राजगढ़ जिला मुख्यालय में राजगढ़ एसपी धर्मराज मीणा के नेतृत्व में जिले की पुलिस अधिकारी थाना प्रभारियों ने भी तिरंगा रैली का आयोजन किया। इस रैली में राजगढ़ एसपी व एएसपी मनकामना प्रसाद भी बाइक पर बैठे हुए नज़र आए। रैली में देश भक्ति के गीत बजाते हुए पुलिस वाहन के माध्यम से आगे बढ़ रही थी और राहगीर अपने हाथ उठाकर तिरंगे को सलामी दे रहे थे।

उक्त तिरंगा रैली कोतवाली थाना परिसर से शुरू हुई और संपूर्ण शहर का भ्रमण करते हुए वापस कोतवाली थाने पहुंची। थाने में रैली का समापन किया गया। 

Posted in MP