न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 12 Jun 2023 12: 17 PM IST
मां नर्मदा का पूजन करती प्रियंका गांधी – फोटो : सोशल मीडिया
Priyanka Gandhi in Jabalpur News Live Updates : प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में हैं। वे ग्वारीघाट पर मां नर्मदा का पूजन करने के बाद अब शहीद स्मारक में जनसभा को संबोधित करने पहुंची हैं।
12: 13 PM, 12-Jun-2023
प्रियंका गांधी को भेंट की गई मां नर्मदा की चुनरी – फोटो : सोशल मीडिया
शहीद स्मारक पहुंची प्रियंका
प्रियंका गांधी को मां नर्मदा को अर्पित की गई चुनरी और गणेश भगवान की प्रतिमा भेंट स्वरूप दी गई है। प्रियंका ने यहां मौजूद सभी लोगों के साथ मां नर्मदा को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। गौरी घाट पर लोगों ने प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। नर्मदा पूजन के बाद अब वह शहीद स्मारक में जनसभा को संबोधित करेंगी।
11: 31 AM, 12-Jun-2023
गौरी घाट में जीत का आशीर्वाद लेने पहुंची प्रियंका
मां नर्मदा का पूजन करने के बाद अब प्रियंका गांधी जीत का आशीर्वाद लेने के लिए गौरी घाट पहुंची हैं। गौरीघाट में उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं। जबलपुर से प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। नर्मदा पूजन के बाद कुछ ही देर में वह भंवरताल गार्डन के लिए रवाना होंगी। जहां स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगी।
11: 17 AM, 12-Jun-2023
जबलपुर पहुंची प्रियंका गांधी
कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर पहुंच गई हैं। वह ग्वारीघाट में मां नर्मदा का पूजन अर्चन कर चुनावी शंखनाद का आगाज करेंगी। यहां 101 ब्राह्मणों के साथ नर्मदा पूजन करने के बाद वह महाआरती कर रही हैं। प्रियंका के साथ पूर्व सीएम कमलनाथ, सांसद विवेक तन्खा और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया मौजूद हैं।
10: 52 AM, 12-Jun-2023
सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था
प्रियंका गांधी आज जबलपुर में तीन घंटे बिताने वाली हैं। लिहाजा उनकी सुरक्षा को लेकर काफी चाक चौबंध इतंजाम किए गए हैं। पुलिस को प्रियंका की सुरक्षा को लेकर खतरे का इनपुट भी मिला है। ASP समर वर्मा के मुताबिक विशेष सतर्कता के चलते 200 अफसर और जवान प्रियंका गांधी की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।
10: 50 AM, 12-Jun-2023
रानी दुर्गावती को देंगी श्रद्धांजलि
प्रियंका गांधी भंवरताल गार्डन में स्थित महारानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। कांग्रेस ने पूरे शहर में हनुमान जी की 30-30 फीट की गदा लगाई हैं, जो न्याय की विजय का प्रतीक होगी। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता रक्तदान शिविर लगाकर नौजवानों के खून की एक बूंद राष्ट्र निर्माण के लिए भेंट करेंगे और एकत्र किया गया रक्त ब्लड बैंक को दान किया जाएगा। प्रियंका गांधी रक्तदान कार्यक्रम रक्तदान में शामिल होने के लिए शंकराचार्य चौक भी जाएंगी।
10: 45 AM, 12-Jun-2023
Priyanka Gandhi MP Visit Live: नर्मदा पूजन के बाद शहीद स्मारक पहुंची प्रियंका गांधी, जनसभा को करेंगी संबोधित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी आज सोमवार को मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के एक दिवसीय दौरे पर हैं। प्रियंका जबलपुर से आज मां नर्मदा का पूजन कर चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगी। वह जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद एयरपोर्ट से ग्वारीघाट जाएंगी, जहां 101 ब्राह्मणों के साथ मां नर्मदा का पूजन कर चुनावी अभियान का आगाज करेंगी। नर्मदा पूजन के बाद प्रियंका शहीद स्मारक ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगी। गोल बाजार में एक लाख वर्ग फीट का डोम प्रियंका गांधी की सभा के लिए बनाया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Comments