parliament-live:-संसद-सत्र-से-जुड़ी-हर-खबर-यहां-पढ़ें
लाइव अपडेट 12: 57 pm, June 27, 2024 लोकसभा की बैठक दिनभर के लिए स्थगित लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण की प्रति रखे जाने के बाद सदन की बैठक दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई. 11: 56 am, June 27, 2024 संसद में जनहित को प्राथमिकता मिलेगी: राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि संसद में जनहित को प्राथमिकता मिलेगी. आज का समय भारत के लिए अनुकूल है. ये सदी भारत की सदी है. 11: 53 am, June 27, 2024 1975 में पूरे देश में हाहाकार था: राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद में कहा कि सीएए कानून के तहत सरकार ने शरणार्थियों को नागरिकता देना शुरू कर दिया है. मैं ऐसे लोगों के बेहतर भविष्य की कामना करती हूं. अपने संबोधन में उन्होंने इमरजेंसी का जिक्र किया और कहा- लोकतंत्र में दरार डालने का प्रयास किया गया. 1975 में पूरे देश में हाहाकार था. इमरजेंसी संविधान पर बड़ा हमला था. 11: 49 am, June 27, 2024 सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं में शुचिता और पारदर्शिता जरूरी: राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा कि सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं में शुचिता और पारदर्शिता जरूरी है. पहले भी कई राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं देखने को मिली हैं. इस मामले पर दलीय राजनीति से ऊपर उठकर देश व्यापी ठोस उपाय करने की आवश्यकता है. 11: 45 am, June 27, 2024 पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हाल की परीक्षाओं में हुई पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को दंड दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. 11: 41 am, June 27, 2024 राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में पेपर लीक का जिक्र किया राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में पेपर लीक का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पेपर लीक की निष्पक्ष जांच होगी. दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी. 11: 37 am, June 27, 2024 नॉर्थ इस्ट में विकास के लिए कदम उठाए जा रहे हैं: राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि नॉर्थ इस्ट में विकास के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून धीरे-धीरे हटाने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है. 11: 36 am, June 27, 2024 सेना की आधुनिकता पर जोर दिया गया: राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सेना की आधुनिकता पर जोर दिया गया. रक्षा क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है. रक्षा क्षेत्र में कई रिफार्म किए गए. वन रैंक वन पेंशन को लागू किया गया. 11: 33 am, June 27, 2024 किसानों को 20 हजार करोड़ ट्रांसफर किए गए: राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 3.8 लाख किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया है. किसानों का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि किसानों को 20 हजार करोड़ ट्रांसफर किए गए. हम किसानों को ज्यादा से ज्यादा आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहे हैं. 11: 29 am, June 27, 2024 हर तरह की कनेक्टिविटी नॉर्थ ईस्ट में बढ़ाई जा रही है: राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हर तरह की कनेक्टिविटी नॉर्थ ईस्ट में बढ़ाई जा रही है. उन्होंने कहा कि भारत ने कई वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठाए हैं. 11: 27 am, June 27, 2024 कृषि उपजों के लिए एमएसपी बढ़ाया गया : राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार कृषि उत्पादों के भंडारण की दिशा में काम कर रही है. कृषि उपजों के लिए एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) बढ़ाया गया है. दुनिया भर में जैविक उत्पादों की मांग बढ़ रही है. भारतीय किसान इस मांग को पूरा करने में सक्षम हैं. 11: 26 am, June 27, 2024 भारत 11वें स्थान से उठकर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि 10 वर्षों में भारत 11वें स्थान से उठकर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. यह पिछले 10 वर्षों में राष्ट्रीय हित में किए गए सुधारों और निर्णयों के कारण ही संभव हुआ. आज भारत वैश्विक विकास में 15% का योगदान देता है. watch | President Droupadi Murmu addresses a joint session of both Houses of Parliament. She says, "The pledge of reform, perform and transform has made India the fastest-growing economy in the world. In 10 years, India rose from the 11th position to become the 5th largest… pic.twitter.com/KLt1OiI6Vi — ANI (@ANI) June 27, 2024 11: 22 am, June 27, 2024 कश्मीर ने देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया: राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा कि कश्मीर में मतदान के कई रिकॉर्ड टूटे हैं. घाटी ने देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट भविष्योन्मुखी दस्तावेज होगा, सुधारों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा. 11: 20 am, June 27, 2024 आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफार्म के संकल्प ने आज भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया है. सरकार अर्थव्यवस्था के तीनों स्तंभों-विनिर्माण, सेवाएं और कृषि को बराबर महत्व दे रही है. 11: 14 am, June 27, 2024 गारंटी और डिलीवरी पर सरकार का भरोसा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि गारंटी और डिलीवरी पर सरकार का भरोसा है. आने वाले बजट में ऐतिहासिक कदम दिखेंगे. भारत सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है. 11: 09 am, June 27, 2024 कश्मीर ने वोटिंग से दुनिया को संदेश दिया : राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा कि कश्मीर ने वोटिंग से दुनिया को संदेश दिया है. छह दशक के बाद लगातार तीसरी बार सरकार बनी. जनता ने लगातार किसी पर तीसरी बार भरोसा जताया है. 11: 07 am, June 27, 2024 संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण शुरू संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि जीते हुए सांसदों को बधाई...दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव संपन्न हो गया है. इसके लिए चुनाव आयोग का आभार. 11: 05 am, June 27, 2024 संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण शुरू संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि जीते हुए सांसदों को बधाई...दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव संपन्न हो गया है. इसके लिए चुनाव आयोग का आभार. 10: 58 am, June 27, 2024 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद भवन पहुंचीं, संयुक्त बैठक को करेंगी संबोधित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद भवन पहुंचीं. कुछ देर में वह संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. 10: 52 am, June 27, 2024 संसद के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के लिए रवाना हो चुकीं हैं. सत्र की शुरुआत में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी. 10: 50 am, June 27, 2024 संसद के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के लिए रवाना हो चुकीं हैं. सत्र की शुरुआत में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी. 10: 42 am, June 27, 2024 नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं सामने रख सकती हैं राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं सामने रख सकती हैं. लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने वालीं हैं जिसमें वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं सामने रख सकती हैं. 10: 39 am, June 27, 2024 राष्ट्रपति का अभिभाषण कुछ देर में होगा शुरू राष्ट्रपति का अभिभाषण कुछ देर में शुरू होगा. आम आदमी पार्टी ने इसका बहिष्कार करने का एलान किया है. 10: 34 am, June 27, 2024 अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 'आप' का प्रदर्शन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया जिसका वीडियो सामने आया है. 10: 06 am, June 27, 2024 राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी 'आप' आम आदमी पार्टी (आप) राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी. पार्टी नेता संदीप पाठक ने कहा, हम सीबीआई की कार्रवाई का विरोध करने के लिए संसद में जाएंगे. हम राष्ट्रपति के अभिभाषण का भी बहिष्कार करेंगे. VIDEO | "We will go there (Parliament) today to protest against CBI's action. CBI's only objective is to keep Arvind Kejriwal inside the jail on directions of BJP. We will also boycott the President's address," says AAP leader Sandeep Pathak (@SandeepPathak04) . pic.twitter.com/gVIejIy6a8 — Press Trust of India (@PTI_News) June 27, 2024 8: 50 am, June 27, 2024 नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं सामने रख सकती हैं राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं सामने रख सकती हैं. लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने वालीं हैं जिसमें वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं सामने रख सकती हैं. 8: 50 am, June 27, 2024 घुड़सवार अंगरक्षकों के साथ संसद भवन पहुंचेंगी राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से घुड़सवार अंगरक्षकों के साथ संसद भवन पहुंचेंगी. पीएम मोदी के साथ-साथ लोकसभा और राज्यसभा के पीठासीन अधिकारी संसद भवन के द्वार पर उनका स्वागत करेंगे. यहां से उन्हें पारंपरिक राजदंड 'सेंगोल' की अगुवाई में निचले सदन तक ले जाया जाएगा. 8: 49 am, June 27, 2024 संविधान के अनुच्छेद 87 में क्या है ? संविधान के अनुच्छेद 87 के अनुसार, राष्ट्रपति को प्रत्येक लोकसभा चुनाव के बाद सत्र की शुरुआत में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करना जरूरी होता है.

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लाइव अपडेट

12: 57 pm, June 27, 2024

लोकसभा की बैठक दिनभर के लिए स्थगित

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण की प्रति रखे जाने के बाद सदन की बैठक दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई.

11: 56 am, June 27, 2024

संसद में जनहित को प्राथमिकता मिलेगी: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि संसद में जनहित को प्राथमिकता मिलेगी. आज का समय भारत के लिए अनुकूल है. ये सदी भारत की सदी है.

11: 53 am, June 27, 2024

1975 में पूरे देश में हाहाकार था: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद में कहा कि सीएए कानून के तहत सरकार ने शरणार्थियों को नागरिकता देना शुरू कर दिया है. मैं ऐसे लोगों के बेहतर भविष्य की कामना करती हूं. अपने संबोधन में उन्होंने इमरजेंसी का जिक्र किया और कहा- लोकतंत्र में दरार डालने का प्रयास किया गया. 1975 में पूरे देश में हाहाकार था. इमरजेंसी संविधान पर बड़ा हमला था.

11: 49 am, June 27, 2024

सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं में शुचिता और पारदर्शिता जरूरी: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा कि सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं में शुचिता और पारदर्शिता जरूरी है. पहले भी कई राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं देखने को मिली हैं. इस मामले पर दलीय राजनीति से ऊपर उठकर देश व्यापी ठोस उपाय करने की आवश्यकता है.

11: 45 am, June 27, 2024

पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हाल की परीक्षाओं में हुई पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को दंड दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है.

11: 41 am, June 27, 2024

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में पेपर लीक का जिक्र किया

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में पेपर लीक का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पेपर लीक की निष्पक्ष जांच होगी. दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी.

11: 37 am, June 27, 2024

नॉर्थ इस्ट में विकास के लिए कदम उठाए जा रहे हैं: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि नॉर्थ इस्ट में विकास के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून धीरे-धीरे हटाने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है.

11: 36 am, June 27, 2024

सेना की आधुनिकता पर जोर दिया गया: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सेना की आधुनिकता पर जोर दिया गया. रक्षा क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है. रक्षा क्षेत्र में कई रिफार्म किए गए. वन रैंक वन पेंशन को लागू किया गया.

11: 33 am, June 27, 2024

किसानों को 20 हजार करोड़ ट्रांसफर किए गए: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 3.8 लाख किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया है. किसानों का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि किसानों को 20 हजार करोड़ ट्रांसफर किए गए. हम किसानों को ज्यादा से ज्यादा आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहे हैं.

11: 29 am, June 27, 2024

हर तरह की कनेक्टिविटी नॉर्थ ईस्ट में बढ़ाई जा रही है: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हर तरह की कनेक्टिविटी नॉर्थ ईस्ट में बढ़ाई जा रही है. उन्होंने कहा कि भारत ने कई वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठाए हैं.

11: 27 am, June 27, 2024

कृषि उपजों के लिए एमएसपी बढ़ाया गया : राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार कृषि उत्पादों के भंडारण की दिशा में काम कर रही है. कृषि उपजों के लिए एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) बढ़ाया गया है. दुनिया भर में जैविक उत्पादों की मांग बढ़ रही है. भारतीय किसान इस मांग को पूरा करने में सक्षम हैं.

11: 26 am, June 27, 2024

भारत 11वें स्थान से उठकर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि 10 वर्षों में भारत 11वें स्थान से उठकर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. यह पिछले 10 वर्षों में राष्ट्रीय हित में किए गए सुधारों और निर्णयों के कारण ही संभव हुआ. आज भारत वैश्विक विकास में 15% का योगदान देता है.

watch | President Droupadi Murmu addresses a joint session of both Houses of Parliament.

She says, “The pledge of reform, perform and transform has made India the fastest-growing economy in the world. In 10 years, India rose from the 11th position to become the 5th largest… pic.twitter.com/KLt1OiI6Vi

— ANI (@ANI) June 27, 2024 11: 22 am, June 27, 2024

कश्मीर ने देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा कि कश्मीर में मतदान के कई रिकॉर्ड टूटे हैं. घाटी ने देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट भविष्योन्मुखी दस्तावेज होगा, सुधारों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा.

11: 20 am, June 27, 2024

आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफार्म के संकल्प ने आज भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया है. सरकार अर्थव्यवस्था के तीनों स्तंभों-विनिर्माण, सेवाएं और कृषि को बराबर महत्व दे रही है.

11: 14 am, June 27, 2024

गारंटी और डिलीवरी पर सरकार का भरोसा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि गारंटी और डिलीवरी पर सरकार का भरोसा है. आने वाले बजट में ऐतिहासिक कदम दिखेंगे. भारत सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है.

11: 09 am, June 27, 2024

कश्मीर ने वोटिंग से दुनिया को संदेश दिया : राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा कि कश्मीर ने वोटिंग से दुनिया को संदेश दिया है. छह दशक के बाद लगातार तीसरी बार सरकार बनी. जनता ने लगातार किसी पर तीसरी बार भरोसा जताया है.

11: 07 am, June 27, 2024

संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण शुरू

संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि जीते हुए सांसदों को बधाई…दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव संपन्न हो गया है. इसके लिए चुनाव आयोग का आभार.

11: 05 am, June 27, 2024

संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण शुरू

संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि जीते हुए सांसदों को बधाई…दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव संपन्न हो गया है. इसके लिए चुनाव आयोग का आभार.

10: 58 am, June 27, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद भवन पहुंचीं, संयुक्त बैठक को करेंगी संबोधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद भवन पहुंचीं. कुछ देर में वह संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी.

10: 52 am, June 27, 2024

संसद के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के लिए रवाना हो चुकीं हैं. सत्र की शुरुआत में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी.

10: 50 am, June 27, 2024

संसद के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के लिए रवाना हो चुकीं हैं. सत्र की शुरुआत में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी.

10: 42 am, June 27, 2024

नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं सामने रख सकती हैं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं सामने रख सकती हैं. लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने वालीं हैं जिसमें वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं सामने रख सकती हैं.

10: 39 am, June 27, 2024

राष्ट्रपति का अभिभाषण कुछ देर में होगा शुरू

राष्ट्रपति का अभिभाषण कुछ देर में शुरू होगा. आम आदमी पार्टी ने इसका बहिष्कार करने का एलान किया है.

10: 34 am, June 27, 2024

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ का प्रदर्शन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया जिसका वीडियो सामने आया है.

10: 06 am, June 27, 2024

राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी ‘आप’

आम आदमी पार्टी (आप) राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी. पार्टी नेता संदीप पाठक ने कहा, हम सीबीआई की कार्रवाई का विरोध करने के लिए संसद में जाएंगे. हम राष्ट्रपति के अभिभाषण का भी बहिष्कार करेंगे.

VIDEO | “We will go there (Parliament) today to protest against CBI’s action. CBI’s only objective is to keep Arvind Kejriwal inside the jail on directions of BJP. We will also boycott the President’s address,” says AAP leader Sandeep Pathak (@SandeepPathak04) . pic.twitter.com/gVIejIy6a8

— Press Trust of India (@PTI_News) June 27, 2024 8: 50 am, June 27, 2024

नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं सामने रख सकती हैं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं सामने रख सकती हैं. लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने वालीं हैं जिसमें वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं सामने रख सकती हैं.

8: 50 am, June 27, 2024

घुड़सवार अंगरक्षकों के साथ संसद भवन पहुंचेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से घुड़सवार अंगरक्षकों के साथ संसद भवन पहुंचेंगी. पीएम मोदी के साथ-साथ लोकसभा और राज्यसभा के पीठासीन अधिकारी संसद भवन के द्वार पर उनका स्वागत करेंगे. यहां से उन्हें पारंपरिक राजदंड ‘सेंगोल’ की अगुवाई में निचले सदन तक ले जाया जाएगा.

8: 49 am, June 27, 2024

संविधान के अनुच्छेद 87 में क्या है ?

संविधान के अनुच्छेद 87 के अनुसार, राष्ट्रपति को प्रत्येक लोकसभा चुनाव के बाद सत्र की शुरुआत में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करना जरूरी होता है.