ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 03 Sep 2024 07: 10 PM IST
अमर उजाला संवाद हरियाणा के दूसरे दिन केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऑटोमोबाइल उद्योग को लेकर कुछ अहम बातें की। नितिन गडकरी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए चार सेक्टरों पर ध्यान देने की जरूरत। Nitin Gadkari – फोटो : अमर उजाला
विस्तार Follow Us
अमर उजाला संवाद हरियाणा के दूसरे दिन केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऑटोमोबाइल उद्योग को लेकर कुछ अहम बातें की। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हमारे देश में एक समय 90 फीसदी आबादी गांवों में रहती थी। अब यह घटकर 65 फीसदी रह गई है। इस 65 फीसदी आबादी में हमारी ग्रोथ केवल 12 फीसदी है। अगर हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है तो हमे सबसे पहले ग्रामीण, आदिवासी, कृषि और विशेष रूप से जंगल इन चार क्षेत्रों का विशेष ध्यान रखना होगा।” नितिन गडकरी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए चार सेक्टरों पर ध्यान देने की जरूरत। इसमें पानी, बिजली, संचार और ट्रांसपोर्ट पर ज्यादा ध्यान देना होगा। भारत में लगभग 950 हजार की नदी किनारा है। नितिन गडकरी ने कहा कि गांवों के विकास से ही देश की आत्मनिर्भर भारत की योजना पूरी होगी। नितिन गडकरी ने कहा कि कहा कि आजादी के बाद भारत को तीन नदियां मिली। नितिनी गडकरी ने ने कहा कि पानी के लिए कई कुओं को खोदा गया। नितिन गडकरी ने पानी जमा करने के बारे में तकनीक की जानकारी दी। पानी का नियोजन काफी जरूरी है। नितिन गडकरी ने कहा कि जो सरकार से दूर रहेगा उसका कल्याण होगा। जो सरकार में सत्संग करेगा उसका सत्यानाश होगा। सरकार विष कन्या जैसी होती है। मैं सरकार की योजना का फायदा नहीं उठाता हूं। सरकार में रहकर काम करना कठिन है। नितिन गडकरी ने कहा कि मैं ज्यादा सोचता नहीं हूं। काम करता हूं। मैं ज्यादा चिंता नहीं करता।
Comments