mp-weather:-मप्र-में-भीषण-गर्मी-से-कई-जिले-परेशान,-20-जून-तक-अच्छी-बारिश-की-संभावना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 17 Jun 2024 09: 09 PM IST MP Weather मध्य प्रदेश में इस समय मौसम का अंदाज अलग ही नजर आ रहा है। मानसून के इंतजार में बैठे कई जिलों में अभी भी लू चल रही है। भीषण गर्मी से लोग परेशान है। हालांकि कुछ इलाकों में प्री मानूसन की बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो दो दिन बाद मानसून की बारिश प्रदेश को तरबतर कर देगा।  MP Weather Update - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us मप्र में मानसून Monsoon के प्रवेश की गति धीमी है। अमूमन 15 जून को आने वाला मानसून अभी भी प्रदेश से दूर है। संभावना जताई है कि अब प्रदेश में मानसून 20 जून के आसपास दस्तक देगा। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी तक आकर मानसून ठहर गया है। मौसम Weather अभी गर्मी और उमस का ही बना रहेगा। मानसून लेट होने की वजह से कई जिले भीषण गर्मी से परेशान हैं। हालांकि मौसम विभाग ने कल इंदौर, भोपाल, रतलाम, जबलपुर में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे कई जिलों में राहत मिलने की उम्मीद है।  प्रदेश में सबसे कम और सबसे ज्यादा तापमान चित्रकूट, पृथ्वीपुर, ग्वालियर का तापमान 45 डिग्री के ऊपर चल रहा है और सतना, छतरपुर, खजुराहो, सिंगरौली भी 44 के पार चल रहे हैं। सबसे अधिक तापमान चित्रकूट में 46.5 और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री नरसिंहपुर में दर्ज किया गया।  प्रदेश में 15 जून के आसपास ही आता है मानसून प्रदेश में मानसून की एंट्री सामान्यतः 15 जून ही है। मौसम विभाग के मुताबिक अब यह 19 से 20 जून तक मप्र में आ सकता है। इस बार इसका प्रवेश बालाघाट, डिंडोरी से होगा। मौसम विभाग भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी शुरू हो चुकी है। जल्द ही मानसून पूरे वेग के साथ प्रदेश में दस्तक देगा।  सोमवार को कुछ जिलों में बारिश, दो की मौत, दो गंभीर सोमवार को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हुई। भोपाल में सोमवार तड़के तेज हवा चली और हल्की बारिश हुई। रायसेन और छतरपुर में भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। गैरतगंज में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति जीवनगिरी गोस्वामी (54) की मौत हो गई। वह बीना नदी डैम पर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। वहीं अनूपपुर के बिजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ग्रामीण बृजमोहन कोल पिता गोविंद उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई। वहीं अनिल कोल पिता मैकू कोल उम्र 25 वर्ष निवासी छीरहिटी थाना खैरहा एवं गोले कोल पिता कमल उम्र 35 वर्ष निवासी जलसार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी में दाखिल कराया गया है। कल के लिए चेतावनी मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए कई जिलों में चेतावनी जारी की है। शिवपुर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, पन्ना, निवाड़ी में बारिश, ओले गिरने की संभावना है। रीवा, मऊगंज, छतरपुर, सतना, टीकमगढ़ और मैहर में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।  इन जिलों में सर्वाधिक तापमान (डिग्री में) चित्रकूट - 46.5 पृथ्वीपुर - 45.7 ग्वालियर - 45.1 सतना - 44.9 छतरपुर - 44.8 खजुराहो - 44.4 सिंगरौली - 44.0 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 17 Jun 2024 09: 09 PM IST

MP Weather मध्य प्रदेश में इस समय मौसम का अंदाज अलग ही नजर आ रहा है। मानसून के इंतजार में बैठे कई जिलों में अभी भी लू चल रही है। भीषण गर्मी से लोग परेशान है। हालांकि कुछ इलाकों में प्री मानूसन की बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो दो दिन बाद मानसून की बारिश प्रदेश को तरबतर कर देगा।  MP Weather Update – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

मप्र में मानसून Monsoon के प्रवेश की गति धीमी है। अमूमन 15 जून को आने वाला मानसून अभी भी प्रदेश से दूर है। संभावना जताई है कि अब प्रदेश में मानसून 20 जून के आसपास दस्तक देगा। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी तक आकर मानसून ठहर गया है। मौसम Weather अभी गर्मी और उमस का ही बना रहेगा। मानसून लेट होने की वजह से कई जिले भीषण गर्मी से परेशान हैं। हालांकि मौसम विभाग ने कल इंदौर, भोपाल, रतलाम, जबलपुर में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे कई जिलों में राहत मिलने की उम्मीद है। 

प्रदेश में सबसे कम और सबसे ज्यादा तापमान
चित्रकूट, पृथ्वीपुर, ग्वालियर का तापमान 45 डिग्री के ऊपर चल रहा है और सतना, छतरपुर, खजुराहो, सिंगरौली भी 44 के पार चल रहे हैं। सबसे अधिक तापमान चित्रकूट में 46.5 और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री नरसिंहपुर में दर्ज किया गया। 

प्रदेश में 15 जून के आसपास ही आता है मानसून
प्रदेश में मानसून की एंट्री सामान्यतः 15 जून ही है। मौसम विभाग के मुताबिक अब यह 19 से 20 जून तक मप्र में आ सकता है। इस बार इसका प्रवेश बालाघाट, डिंडोरी से होगा। मौसम विभाग भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी शुरू हो चुकी है। जल्द ही मानसून पूरे वेग के साथ प्रदेश में दस्तक देगा। 

सोमवार को कुछ जिलों में बारिश, दो की मौत, दो गंभीर
सोमवार को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हुई। भोपाल में सोमवार तड़के तेज हवा चली और हल्की बारिश हुई। रायसेन और छतरपुर में भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। गैरतगंज में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति जीवनगिरी गोस्वामी (54) की मौत हो गई। वह बीना नदी डैम पर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। वहीं अनूपपुर के बिजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ग्रामीण बृजमोहन कोल पिता गोविंद उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई। वहीं अनिल कोल पिता मैकू कोल उम्र 25 वर्ष निवासी छीरहिटी थाना खैरहा एवं गोले कोल पिता कमल उम्र 35 वर्ष निवासी जलसार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी में दाखिल कराया गया है।

कल के लिए चेतावनी
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए कई जिलों में चेतावनी जारी की है। शिवपुर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, पन्ना, निवाड़ी में बारिश, ओले गिरने की संभावना है। रीवा, मऊगंज, छतरपुर, सतना, टीकमगढ़ और मैहर में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। 
इन जिलों में सर्वाधिक तापमान (डिग्री में)
चित्रकूट – 46.5
पृथ्वीपुर – 45.7
ग्वालियर – 45.1
सतना – 44.9
छतरपुर – 44.8
खजुराहो – 44.4
सिंगरौली – 44.0

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Posted in MP