न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Aug 2023 12: 37 PM IST
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
MP Poltics: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 56 साल तक मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही, मध्यप्रदेश का कबाड़ा करके रख दिया था। बीमारू राज्य घोषित कर दिया था और अब वह 15 महीने सरकार रही थी, तब भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना – फोटो : अमर उजाला
विस्तार Follow Us
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। वह लगातार अलग-अलग इलाकों में कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ग्वालियर में सीएम राइज स्कूल का उद्घाटन किया और मंच से कांग्रेस को घेरा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा जो कांग्रेस पार्टी कहती थी कि हम आदिवसियों के बारे में सोचते हैं, लेकिन आदिवासी बलिदान कार्यों के ऊपर एक भी त्योहार नहीं बनाया। अगर बनाया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बनाया। हमारे भगवान बिरसा मुंडा पर जनजातीय गौरव दिवस बनाया और उसी के साथ रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मध्यप्रदेश में मनाया जाएगा। जो कांग्रेस पार्टी आदिवसियों की दुहाई देती है। ये कांग्रेस पार्टी तीन तरह की कांग्रेस है। ये फूट की कांग्रेस है, ये लटू की कांग्रेस है और तो और ये झूट बोलने वाली कांग्रेस है।
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 2003 में कांग्रेस ने क्या किया था। 56 साल तक मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही मध्यप्रदेश का कबाड़ा करके रख दिया था। बीमारू राज्य घोषित कर दिया था और अब वह 15 महीने सरकार रही थी, तब भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था इस मध्यप्रदेश को, किसानों के साथ किए गए वादे को पूरा नहीं किया। उल्टा संबल योजना को बंद कर दिया था। मध्यप्रदेश में अब दुर्गति नहीं चलेगी, बल्कि प्रगति चलेगी। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगातार देश को प्रगति की पथ पर ले जा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Comments