mp-politics:-मध्य-प्रदेश-में-अमित-शाह-देंगे-'विकास'-से-जीत-का-मंत्र,-रविवार-को-चुनावी-रणनीति-का-शंखनाद
Amit Shah Bhopal Visit - फोटो : Agency विस्तार Follow Us केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाने का काम अपने हाथ में ले लिया है। बड़े नेताओं के साथ बंद कमरा बैठकों के बाद अब वह अपनी रणनीति जमीन पर उतारने के लिए दोबारा भोपाल आ रहे हैं। रविवार को भोपाल में वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद इंदौर के पास परशुराम की जन्मस्थली जानापाव जाएंगे। वहां दर्शन करने के बाद इंदौर में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।  भाजपा के मिशन 2023 को गति देने के लिए अमित शाह ने महीने भर में दो बार भोपाल में बैठकें की हैं। अब बताया जा रहा है कि अमित शाह शनिवार रात को भोपाल आएंगे। भाजपा कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। इसमें पिछली दो बैठकों में लिए गए फैसलों पर चर्चा करेंगे। साथ ही आगे के दिशानिर्देश जारी करेंगे। खासकर जिन समितियों का गठन किसी न किसी कारण से अटका है, उन पर महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। रविवार को भोपाल के मिंटो हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। यह मध्य प्रदेश में दोनों ही प्रमुख पार्टियों के किसी भी राष्ट्रीय स्तर के नेता की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इस वजह से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।  जानापाव से ब्राह्मणों को साधेंगे केंद्रीय गृहमंत्री 29 जुलाई की शाम को भोपाल आएंगे। रात में ही भाजपा कोर टीम के साथ बैठक करेंगे। सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उसके बाद इंदौर जाएंगे और वहां महू के पास स्थित जानापाव पहाड़ी पर जाएंगे। भगवान परशुराम की जन्मस्थली पर उन्हें नमन करेंगे। इसे ब्राह्मण वोटर्स को साधने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। इसके बाद इंदौर में संभाग के चुनिंदा 100 नेताओं से मिलेंगे, जिनमें जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में इंदौर संभाग के राजनीतिक हालातों पर चर्चा होगी। फीडबैक रिपोर्ट भी तैयार होगी।  

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Amit Shah Bhopal Visit – फोटो : Agency

विस्तार Follow Us

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाने का काम अपने हाथ में ले लिया है। बड़े नेताओं के साथ बंद कमरा बैठकों के बाद अब वह अपनी रणनीति जमीन पर उतारने के लिए दोबारा भोपाल आ रहे हैं। रविवार को भोपाल में वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद इंदौर के पास परशुराम की जन्मस्थली जानापाव जाएंगे। वहां दर्शन करने के बाद इंदौर में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। 

भाजपा के मिशन 2023 को गति देने के लिए अमित शाह ने महीने भर में दो बार भोपाल में बैठकें की हैं। अब बताया जा रहा है कि अमित शाह शनिवार रात को भोपाल आएंगे। भाजपा कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। इसमें पिछली दो बैठकों में लिए गए फैसलों पर चर्चा करेंगे। साथ ही आगे के दिशानिर्देश जारी करेंगे। खासकर जिन समितियों का गठन किसी न किसी कारण से अटका है, उन पर महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। रविवार को भोपाल के मिंटो हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। यह मध्य प्रदेश में दोनों ही प्रमुख पार्टियों के किसी भी राष्ट्रीय स्तर के नेता की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इस वजह से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। 

जानापाव से ब्राह्मणों को साधेंगे
केंद्रीय गृहमंत्री 29 जुलाई की शाम को भोपाल आएंगे। रात में ही भाजपा कोर टीम के साथ बैठक करेंगे। सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उसके बाद इंदौर जाएंगे और वहां महू के पास स्थित जानापाव पहाड़ी पर जाएंगे। भगवान परशुराम की जन्मस्थली पर उन्हें नमन करेंगे। इसे ब्राह्मण वोटर्स को साधने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। इसके बाद इंदौर में संभाग के चुनिंदा 100 नेताओं से मिलेंगे, जिनमें जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में इंदौर संभाग के राजनीतिक हालातों पर चर्चा होगी। फीडबैक रिपोर्ट भी तैयार होगी।  

Posted in MP