mp-politics:-भोपाल-में-बजरंग-सेना-के-राष्ट्रीय-अध्यक्ष-कांग्रेस-में-शामिल,-कमलनाथ-बोले-जय-जय-श्री-राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 06 Jun 2023 08: 52 PM IST लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें बजरंग सेना के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी और दीपक जोशी भगवा ध्वज के साथ पैदल रैली के रूप में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। यहां रैली का स्वागत पीसीसी चीफ कमलनथ ने किया। जिसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। बजरंग सेना का कांग्रेस में विलय - फोटो : अमर उजाला विस्तार मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं का एक पार्टी से दूसरी में जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को बजरंग सेना के पदाधिकारी व पूरा संगठन कांग्रेस में शामिल हो गया। बजरंग सेना के पदाधिकारियों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को गदा भेंट की। बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश पटेरिया, संयोजक रघुनंदन शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अंबरिस राय कांग्रेस में शामिल हुए हैं। बजरंग सेना के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी और दीपक जोशी भगवा ध्वज के साथ पैदल रैली के रूप में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। यहां रैली का स्वागत कमलनाथ ने किया। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। फिर बजरंग सेना के पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस नहीं, सच्चाई का साथ दे रहे इस अवसर पर कमलनाथ ने जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए बजरंग सेना का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आप कांग्रेस नहीं सच्चाई का साथ दे रहे हैं। शिवराज जी को अब बहनों की, नौजवानों की और कर्मचारियों की याद आने लगी है। अब तक 20 हजार से ज्यादा घोषणाएं वे कर चुके हैं, जिनका जमीन पर कोई अता-पता नहीं है, 18 वर्ष की भाजपा सरकार का पाप का घड़ा भर गया है और इसी पाप को धोने का काम अब शिवराज जी डबल स्पीड की झूठी घोषणा मशीन चलाकर और जगह-जगह नारियल फोड़कर कर रहे हैं, लेकिन अब उनकी यह झूठ की मशीन काम करने वाली नहीं है, क्योंकि जनता ने अब उनकी झूठी सत्ता को समाप्त करने का मन बना लिया है। कांग्रेस पार्टी का इतिहास हमेशा से भारत की संस्कृति और संविधान के साथ चलने का रहा है। मुझे आप सभी पर पूरा विश्वास है कि आप मप्र का भविष्य सुरक्षित रखेंगे। कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनाएंगे : पटेरिया बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश पटेरिया ने कांग्रेस में विलय पर कहा कि सभी पदाधिकारी और हजारों की संख्या में प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ जी की भावनाओं और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को अपनाया है, हम सभी विश्वास दिलाते हैं कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की छल-कपट, धोखे और फरेब की सरकार को जमींदोज कर कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए दृढ़संकल्पित है। रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 06 Jun 2023 08: 52 PM IST

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें

बजरंग सेना के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी और दीपक जोशी भगवा ध्वज के साथ पैदल रैली के रूप में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। यहां रैली का स्वागत पीसीसी चीफ कमलनथ ने किया। जिसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। बजरंग सेना का कांग्रेस में विलय – फोटो : अमर उजाला

विस्तार मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं का एक पार्टी से दूसरी में जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को बजरंग सेना के पदाधिकारी व पूरा संगठन कांग्रेस में शामिल हो गया। बजरंग सेना के पदाधिकारियों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को गदा भेंट की।

बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश पटेरिया, संयोजक रघुनंदन शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अंबरिस राय कांग्रेस में शामिल हुए हैं। बजरंग सेना के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी और दीपक जोशी भगवा ध्वज के साथ पैदल रैली के रूप में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। यहां रैली का स्वागत कमलनाथ ने किया। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। फिर बजरंग सेना के पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हुए।

कांग्रेस नहीं, सच्चाई का साथ दे रहे
इस अवसर पर कमलनाथ ने जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए बजरंग सेना का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आप कांग्रेस नहीं सच्चाई का साथ दे रहे हैं। शिवराज जी को अब बहनों की, नौजवानों की और कर्मचारियों की याद आने लगी है। अब तक 20 हजार से ज्यादा घोषणाएं वे कर चुके हैं, जिनका जमीन पर कोई अता-पता नहीं है, 18 वर्ष की भाजपा सरकार का पाप का घड़ा भर गया है और इसी पाप को धोने का काम अब शिवराज जी डबल स्पीड की झूठी घोषणा मशीन चलाकर और जगह-जगह नारियल फोड़कर कर रहे हैं, लेकिन अब उनकी यह झूठ की मशीन काम करने वाली नहीं है, क्योंकि जनता ने अब उनकी झूठी सत्ता को समाप्त करने का मन बना लिया है। कांग्रेस पार्टी का इतिहास हमेशा से भारत की संस्कृति और संविधान के साथ चलने का रहा है। मुझे आप सभी पर पूरा विश्वास है कि आप मप्र का भविष्य सुरक्षित रखेंगे।

कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनाएंगे : पटेरिया
बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश पटेरिया ने कांग्रेस में विलय पर कहा कि सभी पदाधिकारी और हजारों की संख्या में प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ जी की भावनाओं और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को अपनाया है, हम सभी विश्वास दिलाते हैं कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की छल-कपट, धोखे और फरेब की सरकार को जमींदोज कर कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए दृढ़संकल्पित है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Posted in MP