न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़/छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 28 Aug 2023 06: 57 PM IST लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें मध्य प्रदेश के हर एक विधानसभा क्षेत्र में इस समय अन्य राज्यों से आए विधायक जमीनी हकीकत जान रहे हैं। उनका दावा है कि इस बार सरकार तो पार्टी की ही बनेगी।    राजगढ़ में यूपी से आई भाजपा विधायक कठेरिया। - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us मध्य प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों में इस समय भाजपा के प्रवासी विधायक सक्रिय हैं। अलग-अलग राज्यों से आए यह विधायक जमीनी हकीकत जान रहे हैं और अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। यह विधायक केंद्रीय नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इस आधार पर केंद्रीय नेतृत्व बड़े फैसले ले सकता है।  राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पर्यवेक्षक बनकर आई उत्तरप्रदेश की ओरैया विधानसभा सीट से विधायक गुड़िया कठेरिया ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने इस दौरान अपने प्रवास में एकात्रित की गई जानकारियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि मैंने भाजपा कार्यकर्ताओ, सरपंचों व पंचायत सदस्यों के साथ बैठकर उनसे चर्चा की। उन्होंने सभी ने यह मन बनाया है कि इस बार राजगढ़ विधानसभा में भी कमल खिलाना है। टिकट जब फाइनल होगा, तब सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ पार्टी का काम करेंगे। कठेरिया से पूछा गया कि राजगढ़ विधानसभा सीट के लिए कितने नेताओं ने दावेदारी पेश की। इस पर उन्होंने कहा कि राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 20 नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने दावा किया कि यहां के सभी नेताओं में एकजुट होकर मन बना लिया है कि इस बार कमल का फूल खिलाना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां बहुत-से काम करवाए हैं। डैम बनवाया है। लाड़ली बहना जैसी योजना भी यहां लागू की गई है। महिलाओं से भी हमने बात की। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देगी, हम सभी लोग उसका साथ देंगे।   रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़/छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 28 Aug 2023 06: 57 PM IST

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें

मध्य प्रदेश के हर एक विधानसभा क्षेत्र में इस समय अन्य राज्यों से आए विधायक जमीनी हकीकत जान रहे हैं। उनका दावा है कि इस बार सरकार तो पार्टी की ही बनेगी। 
  राजगढ़ में यूपी से आई भाजपा विधायक कठेरिया। – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

मध्य प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों में इस समय भाजपा के प्रवासी विधायक सक्रिय हैं। अलग-अलग राज्यों से आए यह विधायक जमीनी हकीकत जान रहे हैं और अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। यह विधायक केंद्रीय नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इस आधार पर केंद्रीय नेतृत्व बड़े फैसले ले सकता है। 

राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पर्यवेक्षक बनकर आई उत्तरप्रदेश की ओरैया विधानसभा सीट से विधायक गुड़िया कठेरिया ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने इस दौरान अपने प्रवास में एकात्रित की गई जानकारियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि मैंने भाजपा कार्यकर्ताओ, सरपंचों व पंचायत सदस्यों के साथ बैठकर उनसे चर्चा की। उन्होंने सभी ने यह मन बनाया है कि इस बार राजगढ़ विधानसभा में भी कमल खिलाना है। टिकट जब फाइनल होगा, तब सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ पार्टी का काम करेंगे। कठेरिया से पूछा गया कि राजगढ़ विधानसभा सीट के लिए कितने नेताओं ने दावेदारी पेश की। इस पर उन्होंने कहा कि राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 20 नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने दावा किया कि यहां के सभी नेताओं में एकजुट होकर मन बना लिया है कि इस बार कमल का फूल खिलाना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां बहुत-से काम करवाए हैं। डैम बनवाया है। लाड़ली बहना जैसी योजना भी यहां लागू की गई है। महिलाओं से भी हमने बात की। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देगी, हम सभी लोग उसका साथ देंगे।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Posted in MP