mp-politics:-पूर्व-राज्यपाल-रामनरेश-की-बहू-ने-दिया-भाजपा-से-इस्तीफा,-पार्टी-पर-लगाया-महिलाओं-को-ठगने-का-आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 21 Aug 2023 09: 58 PM IST लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव की बहू और निवाड़ी जिला पंचायत सदस्य रोशनी यादव ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। रोशनी ने भाजपा की रीति नीति और नेतृत्व से दुखी होकर पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। पूर्व राज्यपाल रामनरेश की बहू रोशनी यादव ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया विस्तार Follow Us मध्यप्रदेश में सियासी उठापटक और दल बदलने के दौर के बीच एक और बड़ी खबर आई है। मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव की बहू और निवाड़ी जिला पंचायत सदस्य रोशनी यादव ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। रोशनी ने भाजपा की रीति नीति और नेतृत्व से दुखी होकर पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। उन्होंने जिला अध्यक्ष को लिखे पत्र में काफी कुछ लिखा है। साथ ही वीडियो भी जारी किया है। रोशनी के कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। बता दें कि भाजपा से इस्तीफा देने के पीछे अपनी पीड़ा बताई है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। रोशनी यादव ने भाजपा पर महिलाओं को ठगने का आरोप लगाया है। यादव ने कहा कि जनता केंद्र और राज्य सरकार दोनों से नाराज है। जिस दल से जनता खुश नहीं है, उस दल में रहकर जनता की सेवा कैसे हो सकती है। बता दें रोशनी निवाड़ी सीट से विधानसभा टिकट की दावेदारी कर रही हैं। वे 24 अगस्त को कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। माना जा रहा है कि पूर्व सीएम कमलनाथ रोशनी यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 21 Aug 2023 09: 58 PM IST

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव की बहू और निवाड़ी जिला पंचायत सदस्य रोशनी यादव ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। रोशनी ने भाजपा की रीति नीति और नेतृत्व से दुखी होकर पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। पूर्व राज्यपाल रामनरेश की बहू रोशनी यादव ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार Follow Us

मध्यप्रदेश में सियासी उठापटक और दल बदलने के दौर के बीच एक और बड़ी खबर आई है। मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव की बहू और निवाड़ी जिला पंचायत सदस्य रोशनी यादव ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। रोशनी ने भाजपा की रीति नीति और नेतृत्व से दुखी होकर पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। उन्होंने जिला अध्यक्ष को लिखे पत्र में काफी कुछ लिखा है। साथ ही वीडियो भी जारी किया है। रोशनी के कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

बता दें कि भाजपा से इस्तीफा देने के पीछे अपनी पीड़ा बताई है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। रोशनी यादव ने भाजपा पर महिलाओं को ठगने का आरोप लगाया है। यादव ने कहा कि जनता केंद्र और राज्य सरकार दोनों से नाराज है। जिस दल से जनता खुश नहीं है, उस दल में रहकर जनता की सेवा कैसे हो सकती है। बता दें रोशनी निवाड़ी सीट से विधानसभा टिकट की दावेदारी कर रही हैं। वे 24 अगस्त को कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। माना जा रहा है कि पूर्व सीएम कमलनाथ रोशनी यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Posted in MP