mp-politics:-किसानों-के-लिए-कमलनाथ-की-बड़ी-घोषणा,-पांच-हॉर्स-पॉवर-तक-के-पम्प-के-लिए-बिजली-मुफ्त
कमलनाथ की घोषणाएं - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में किसान कमजोर हो रहा है। उसकी आय कम हुई है। हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था। सरकार बनी तो पुरानी योजनाओं को जारी रखा जाएगा। इतना ही किसानों की इनपुट कॉस्ट कम करने की कोशिश करेंगे। पांच हॉर्स पॉवर तक के पम्प के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कमलनाथ ने कहा कि भाजपा की घोषणाएं झूठी हैं। प्रदेश में किसानों को धोखा दिया गया है। आय को दोगुना करने का वादा किया था। खेती को लाभ का धंधा बनाने का वादा था। हुआ इसका उलट। प्रदेश में किसानों की आय कम हुई है। नीति आयोग ने भी आंकड़े दिए हैं कि प्रदेश के किसान कर्जदार हो गए हैं। आय बढ़ती तो कर्ज कम होता। इसी वजह से हमने कर्ज माफी की योजना बनाई थी। 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया था। भाजपा कह रही है कि ब्याज माफ किया है। किसानों को इससे राहत नहीं मिलेगी। वह तो कर्जदार बना रहेगा। मध्य प्रदेश का किसान खाद-बीज के लिए भटक रहा है। जब वह आवाज उठाता है तो उसे जेल भेज दिया जाता है। मुकदमा होता है। हमने तय किया है कि हम कृषि न्याय योजना लाएंगे। इसका उद्देश्य किसान की इनपुट लागत कम करने का होगा। किसानों का कर्ज माफ होगा। जो हमने पहले घोषणा की थी, उसे भाजपा ने बंद कर दिया। जैसे ही हमारी सरकार बनेगी, हम आगे भी किसानों का कर्जा माफ करेंगे। पांच हॉर्स पॉवर के सिंचाई पंप (स्थायी और अस्थायी) के लिए निशुल्क बिजली दी जाएगी। इस योजना से प्रदेश के 37 लाख किसानों को लाभ पहुंचेगा। किसानों के जो पुराने बिजली बिल हैं, वह राशि माफ होगी। किसानों को 12 घंटे पर्याप्त निर्बाध बिजली मुहैया कराएंगे। किसानों पर आंदोलन के या अन्य मामलों में जो भी आपराधिक केस बने हैं, हम उन्हें वापस लेंगे। खेती की लागत को कम किया जा सके, यह हमारा उद्देश्य है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कमलनाथ की घोषणाएं – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में किसान कमजोर हो रहा है। उसकी आय कम हुई है। हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था। सरकार बनी तो पुरानी योजनाओं को जारी रखा जाएगा। इतना ही किसानों की इनपुट कॉस्ट कम करने की कोशिश करेंगे। पांच हॉर्स पॉवर तक के पम्प के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कमलनाथ ने कहा कि भाजपा की घोषणाएं झूठी हैं। प्रदेश में किसानों को धोखा दिया गया है। आय को दोगुना करने का वादा किया था। खेती को लाभ का धंधा बनाने का वादा था। हुआ इसका उलट। प्रदेश में किसानों की आय कम हुई है। नीति आयोग ने भी आंकड़े दिए हैं कि प्रदेश के किसान कर्जदार हो गए हैं। आय बढ़ती तो कर्ज कम होता। इसी वजह से हमने कर्ज माफी की योजना बनाई थी। 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया था। भाजपा कह रही है कि ब्याज माफ किया है। किसानों को इससे राहत नहीं मिलेगी। वह तो कर्जदार बना रहेगा। मध्य प्रदेश का किसान खाद-बीज के लिए भटक रहा है। जब वह आवाज उठाता है तो उसे जेल भेज दिया जाता है। मुकदमा होता है। हमने तय किया है कि हम कृषि न्याय योजना लाएंगे। इसका उद्देश्य किसान की इनपुट लागत कम करने का होगा। किसानों का कर्ज माफ होगा। जो हमने पहले घोषणा की थी, उसे भाजपा ने बंद कर दिया। जैसे ही हमारी सरकार बनेगी, हम आगे भी किसानों का कर्जा माफ करेंगे। पांच हॉर्स पॉवर के सिंचाई पंप (स्थायी और अस्थायी) के लिए निशुल्क बिजली दी जाएगी। इस योजना से प्रदेश के 37 लाख किसानों को लाभ पहुंचेगा। किसानों के जो पुराने बिजली बिल हैं, वह राशि माफ होगी। किसानों को 12 घंटे पर्याप्त निर्बाध बिजली मुहैया कराएंगे। किसानों पर आंदोलन के या अन्य मामलों में जो भी आपराधिक केस बने हैं, हम उन्हें वापस लेंगे। खेती की लागत को कम किया जा सके, यह हमारा उद्देश्य है।

Posted in MP