mp-politics:-कमलनाथ-की-महाकाल-को-अर्जी-50-प्रतिशत-कमीशन-की-सरकार-के-राज-से-प्रदेश-की-प्रजा-को-मुक्ति-दिलाएं
महाकाल के दरबार में अर्जी लेकर पहुंचे कमलनाथ। - फोटो : सोशल मीडिया विस्तार Follow Us पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार को उज्जैन पहुंचे और महाकाल के दर्शन किए। महाकाल से कमलनाथ ने कमीशन वाली सरकार से जनता को मुक्ति दिलाने की कामना की है। इसके लिए पर्चे भी बनवाए गए हैं। कमलनाथ ने सवारी से पहले सभामंडप में भी भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन किया। बता दें साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। दोनों ही प्रमुख दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कमलनाथ ने महाकाल पहुंचकर सरकार बदलने की अर्जी तक लगा ही है। बता दें कि सोमवार को कमलनाथ महाकाल के दरबार में पहुंचे थे। उन्होंने महाकाल का पूजन किया और प्रदेश की जनता को कमीशन वाली सरकार से मुक्ति दिलाने की अर्जी भी लगाई है।   क्या लिखा है अर्जी में  कमलनाथ ने महाकाल से जो अर्जी लगाई है, उसमें जो लिखा है, उसे हमें शब्दश: आपको बता रहे हैं। जय महाकाल, भगवान श्री महाकाल के चरणों में इस अकिंचन का दंडवत प्रणाम। हे अविनाशी, मैं मध्य प्रदेश की समस्त दुखियारी प्रजा की ओर से आपसे अरज करता हूं कि मेरा मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार के दलदल में डूबता जा रहा है। भ्रष्टाचार की जननी पार्टी के 50% के कमीशन राज ने घोटालों में किसी को नहीं छोड़ा है। गर्भवती महिलाओं के पोषण आहार से लेकर प्रभु स्वयं आपके महाकाल लोक के निर्माण तक में भ्रष्टाचार हुआ है। पूरी प्रजा इस कमीशन राज से त्राहि-त्राहि कर रही है। जो इस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाता है, उस पर झूठे मुकदमे डाल दिए जाते हैं और हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है। आप मध्य प्रदेश की प्रजा को इस भ्रष्ट राज से मुक्ति दिलाएं, अपराधियों को दंड दें और समस्त प्रजा का कल्याण करें। आसुतोष तुम्ह अवढर दानी। आरति हरहु दीन जनु जानी।। आपका चरण सेवक कमलनाथ कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने आज महाकाल भगवान के दरबार में अर्जी लगाई है। मैंने महाकाल से प्रार्थना की है। प्रदेश को भ्रष्टाचार की जननी पार्टी से मुक्ति दिलाने की कामना की है। कमलनाथ महाकाल की सवारी में शामिल हुए हैं। वहीं कमलनाथ ने उज्जैन में घोषणा की कि कांग्रेस सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक महाकाल मंदिर परिसर में होगी।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महाकाल के दरबार में अर्जी लेकर पहुंचे कमलनाथ। – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार Follow Us

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार को उज्जैन पहुंचे और महाकाल के दर्शन किए। महाकाल से कमलनाथ ने कमीशन वाली सरकार से जनता को मुक्ति दिलाने की कामना की है। इसके लिए पर्चे भी बनवाए गए हैं। कमलनाथ ने सवारी से पहले सभामंडप में भी भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन किया।

बता दें साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। दोनों ही प्रमुख दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कमलनाथ ने महाकाल पहुंचकर सरकार बदलने की अर्जी तक लगा ही है। बता दें कि सोमवार को कमलनाथ महाकाल के दरबार में पहुंचे थे। उन्होंने महाकाल का पूजन किया और प्रदेश की जनता को कमीशन वाली सरकार से मुक्ति दिलाने की अर्जी भी लगाई है।  

क्या लिखा है अर्जी में 
कमलनाथ ने महाकाल से जो अर्जी लगाई है, उसमें जो लिखा है, उसे हमें शब्दश: आपको बता रहे हैं।
जय महाकाल,
भगवान श्री महाकाल के चरणों में इस अकिंचन का दंडवत प्रणाम।
हे अविनाशी,
मैं मध्य प्रदेश की समस्त दुखियारी प्रजा की ओर से आपसे अरज करता हूं कि मेरा मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार के दलदल में डूबता जा रहा है। भ्रष्टाचार की जननी पार्टी के 50% के कमीशन राज ने घोटालों में किसी को नहीं छोड़ा है।
गर्भवती महिलाओं के पोषण आहार से लेकर प्रभु स्वयं आपके महाकाल लोक के निर्माण तक में भ्रष्टाचार हुआ है। पूरी प्रजा इस कमीशन राज से त्राहि-त्राहि कर रही है। जो इस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाता है, उस पर झूठे मुकदमे डाल दिए जाते हैं और हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है।
आप मध्य प्रदेश की प्रजा को इस भ्रष्ट राज से मुक्ति दिलाएं, अपराधियों को दंड दें और समस्त प्रजा का कल्याण करें।
आसुतोष तुम्ह अवढर दानी।
आरति हरहु दीन जनु जानी।।
आपका चरण सेवक
कमलनाथ

कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने आज महाकाल भगवान के दरबार में अर्जी लगाई है। मैंने महाकाल से प्रार्थना की है। प्रदेश को भ्रष्टाचार की जननी पार्टी से मुक्ति दिलाने की कामना की है। कमलनाथ महाकाल की सवारी में शामिल हुए हैं। वहीं कमलनाथ ने उज्जैन में घोषणा की कि कांग्रेस सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक महाकाल मंदिर परिसर में होगी।

Posted in MP