mp-news:-mp-में-सपा-और-कांग्रेस-मिलकर-लड़ेंगे-उपचुनाव,-सपा-ने-पूर्व-मंत्री-भूपेंद्र-सिंह-पर-लगाया-गंभीर-आरोप
समाजवादी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला। विस्तार Follow Us समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव और पूर्व विधायक सुनीलम ने गुरुवार को भोपाल में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस के साथ मिलकर उपचुनाव लड़ने की बात कही है। प्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा उपुचनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। अब विजयपुर और बुधनी में उपचुनाव होने है। सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा कि अभी हम गठबंधन में है। अभी की स्थिति में मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। हमारा उद्देश्य भाजपा को हराना है।  Trending Videos वहीं, सागर जिले में दलित युवक की हत्या मामले में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। पूर्व विधायक सुनीलम ने आरोप लगाया कि पुलिस पीड़ित पक्ष को धमका रही है। उनको जान से मारने की धमकी दे रही है। उन्होंने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। डॉ. यादव ने कहा कि पहले दलित युवक की हत्या की जाती है। फिर उसकी बहन की हत्या कर दी जाती हैं। वहीं, उन्होंने पीड़ित पक्ष पर दर्ज मामले को वापस लेने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें सागर जिले के खुरई बरोदिया नौनागीर गांव के दलित युवक नितिन की आरोपियों ने पीट पीट कर हत्या कर दी थी।  

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाजवादी पार्टी। – फोटो : अमर उजाला।

विस्तार Follow Us

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव और पूर्व विधायक सुनीलम ने गुरुवार को भोपाल में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस के साथ मिलकर उपचुनाव लड़ने की बात कही है। प्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा उपुचनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। अब विजयपुर और बुधनी में उपचुनाव होने है। सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा कि अभी हम गठबंधन में है। अभी की स्थिति में मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। हमारा उद्देश्य भाजपा को हराना है। 

Trending Videos

वहीं, सागर जिले में दलित युवक की हत्या मामले में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। पूर्व विधायक सुनीलम ने आरोप लगाया कि पुलिस पीड़ित पक्ष को धमका रही है। उनको जान से मारने की धमकी दे रही है। उन्होंने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। डॉ. यादव ने कहा कि पहले दलित युवक की हत्या की जाती है। फिर उसकी बहन की हत्या कर दी जाती हैं। वहीं, उन्होंने पीड़ित पक्ष पर दर्ज मामले को वापस लेने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें सागर जिले के खुरई बरोदिया नौनागीर गांव के दलित युवक नितिन की आरोपियों ने पीट पीट कर हत्या कर दी थी।  

Posted in MP