न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 14 Aug 2023 02: 53 PM IST
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
रॉबर्ड वाड्रा ने कहा कि मैं हैरान नहीं हूं। यह उनका धारणा बनाने का उनका तरीका है। कर्नाटक में भी 40% कमीशन सरकार थी, वहीं, यहां (मध्य प्रदेश) है। जहां यह लोग सरकार तोड़ेगे और अपनी तरीके के राजनीति चलाएंगे। रॉबर्ट वाड्रा – फोटो : PTI
विस्तार Follow Us
मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले प्रदेश में 50% कमीशन के पत्र पर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस के पत्र के आधार पर सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इस पर भाजपा ने पत्र को फर्जी बताकर कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति करार दिया। साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा, कमलनाथ समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं पर एफआईआर दर्ज कराई है। अब इस मामले में रॉबर्ट वाड्रा की एंट्री हो चुकी है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि यह जितना दबाएंगे। हम उतनी मजबूती से उठेंगे।
रॉबर्ड वाड्रा ने एएनआई एजेंसी से कहा कि मैं हैरान नहीं हूं। यह उनका धारणा बनाने का उनका तरीका है। कर्नाटक में भी 40% कमीशन सरकार थी, वहीं, यहां (मध्य प्रदेश) है। जहां यह लोग सरकार तोड़ेगे और अपनी तरीके के राजनीति चलाएंगे। तो वह सरकार ज्यादा चलेगी नहीं। लोग विद्रो करेंगे। प्रियंका निडर हैं, राहुल निडर हैं, सोनिया जी निडर है। हम तो लोगों की आवाज उठाएंगे। यह कानून या एजेंसियों के माध्यम से दबाव बनाएंगे। मैं फिर कहूंगा कि जितना दबाव डालेंगे। हम उतनी ही मजबूती से उठेंगे।
#WATCH | On FIR registered against Priyanka Gandhi Vadra over her social media post on ‘50% commission’ against Madhya Pradesh govt, Robert Vadra says, “I am not surprised. This is their method to create a perception. This was the same in Karnataka, there was ‘40% commission’… pic.twitter.com/f0u0As3fAV
— ANI (@ANI) August 14, 2023 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Comments