नियाज खान - फोटो : Twitter विस्तार Follow Us मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी और ब्राह्मण द ग्रेट के लेखक नियाज खान ने द कपिल शर्मा कॉमेडी शो के एक सीन पर नाराजगी जाहिर की है। खान ने शो में शिखा का अपमान की बात कही है। उन्होंने कपिल शर्मा को पत्र लिखकर सीट हटाने की बात कही हैं।  आईएएस अधिकारी नियाज खान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने अंग्रेजी उपन्यास ब्राह्मण द ग्रेट लिखते समय रिसर्च में पाया कि शाखा और जनेरू ब्राह्मण की आत्मा होती है। ब्राह्मण को चोटी रखना और जनेरू धारना करना अति आवश्यक बताया गया है। कपिल शर्मा के शो में शिखा का जिस तरह मजाक उड़ाया जा रहा है, मैं शीघ्र सीन हटाने के लिए कपिल शर्मा को पत्र लिखूंगा।  वहीं, खान ने शो का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा देखें शिखा का अपमान? मैंने पहली बार एक हिंदू कलाकार को अपने ही धर्म का मजाक उड़ाते देखो है। क्या हसाने के लिए यही पवित्र प्राचीन चीज मिली थी। धिक्कार है ऐसे धन अर्जन पर  बॉलीवुड हर पाप की जड़ हैं।  खान ने आगे लिखा कि विकिपिडिया पर कपिल शो का प्रोड्यूशर सलमान खान को बताया गया है। अगर यह सच है तो शो में शिखा का मजाक उड़ाना और गंभीर हो जाता है। सच्चा मुसलमान किसी के धर्म का मजाक नहीं उड़ाता। आमिर खान ने भी पीके फिल्म में देवी देवताताओं का मजाक उड़ाया था। इस्लाम का अपमान मुस्लिम देश में बर्दाश्त होता?  एक अन्य ट्वीट में खान ने लिखा कि यह कपिल शर्मा के शो का स्क्रीन शॉट है, जिसमें चोटी कोहंसाने के लिए खड़े पोजीसन में दिखा गया है। ब्राह्मणों के लिए चोटी रखना वैदिक धर्म है पर फिल्म दुनियां में चोटी को हंसाने के रूप उपयोग किया जाता है। नीचता की सारी हदें पार कर दी गई है। किसी ब्राह्मण ने आपत्ति नहीं की। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नियाज खान – फोटो : Twitter

विस्तार Follow Us

मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी और ब्राह्मण द ग्रेट के लेखक नियाज खान ने द कपिल शर्मा कॉमेडी शो के एक सीन पर नाराजगी जाहिर की है। खान ने शो में शिखा का अपमान की बात कही है। उन्होंने कपिल शर्मा को पत्र लिखकर सीट हटाने की बात कही हैं। 

आईएएस अधिकारी नियाज खान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने अंग्रेजी उपन्यास ब्राह्मण द ग्रेट लिखते समय रिसर्च में पाया कि शाखा और जनेरू ब्राह्मण की आत्मा होती है। ब्राह्मण को चोटी रखना और जनेरू धारना करना अति आवश्यक बताया गया है। कपिल शर्मा के शो में शिखा का जिस तरह मजाक उड़ाया जा रहा है, मैं शीघ्र सीन हटाने के लिए कपिल शर्मा को पत्र लिखूंगा। 

वहीं, खान ने शो का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा देखें शिखा का अपमान? मैंने पहली बार एक हिंदू कलाकार को अपने ही धर्म का मजाक उड़ाते देखो है। क्या हसाने के लिए यही पवित्र प्राचीन चीज मिली थी। धिक्कार है ऐसे धन अर्जन पर  बॉलीवुड हर पाप की जड़ हैं। 

खान ने आगे लिखा कि विकिपिडिया पर कपिल शो का प्रोड्यूशर सलमान खान को बताया गया है। अगर यह सच है तो शो में शिखा का मजाक उड़ाना और गंभीर हो जाता है। सच्चा मुसलमान किसी के धर्म का मजाक नहीं उड़ाता। आमिर खान ने भी पीके फिल्म में देवी देवताताओं का मजाक उड़ाया था। इस्लाम का अपमान मुस्लिम देश में बर्दाश्त होता? 

एक अन्य ट्वीट में खान ने लिखा कि यह कपिल शर्मा के शो का स्क्रीन शॉट है, जिसमें चोटी कोहंसाने के लिए खड़े पोजीसन में दिखा गया है। ब्राह्मणों के लिए चोटी रखना वैदिक धर्म है पर फिल्म दुनियां में चोटी को हंसाने के रूप उपयोग किया जाता है। नीचता की सारी हदें पार कर दी गई है। किसी ब्राह्मण ने आपत्ति नहीं की। 

Posted in MP