mp-news:-15-जिलों-के-कलेक्टर्स-को-राष्ट्रपति-द्रौपदी-मुर्मू-18-जुलाई-को-करेंगी-सम्मानित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Jul 2023 04: 07 PM IST लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें मध्यप्रदेश में 15 जिलों के कलेक्टर्स को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जुलाई को सम्मानित करेंगी। डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए देश के कुल 75 जिलों के कलेक्टर को यह सम्मान दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : Social Media विस्तार Follow Us डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के अंतर्गत सराहनीय कार्य के लिए मध्यप्रदेश के 15 जिला कलेक्टरों को कल यानी 18 जुलाई को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित होगा। डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए देश के कुल 75 जिलों के कलेक्टर को यह सम्मान दिया जाएगा। इसमें मध्यप्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर्स को भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के भोपाल, उमरिया, अनूपपुर, हरदा, खरगोन, अलीराजपुर, गुना, आगर-मालवा, नीमच, टीकमगढ़, उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सिंगरौली और सीधी जिले के कलेक्टर्स सम्मानित होंगे। वहीं, उमरिया कलेक्टर डॉक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि कुछ व्यस्तता के चलते हम अपनी तरफ से प्रभारी अधीक्षक भू अभिलेख एवं तहसीलदार बांधवगढ़ सतीश सोनी को भेज रहे हैं, जो महामहिम राष्ट्रपति जी से प्रमाण पत्र लेकर आएंगे। वहीं, प्रदेश में होने वाले चुनाव और विभागीय कार्यों के चलते प्रदेश से 6-7 कलेक्टर्स ही जा पाएंगे, बाकी जिलों से अपने प्रतिनिधि भेज रहे हैं। रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Jul 2023 04: 07 PM IST

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें

मध्यप्रदेश में 15 जिलों के कलेक्टर्स को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जुलाई को सम्मानित करेंगी। डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए देश के कुल 75 जिलों के कलेक्टर को यह सम्मान दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू – फोटो : Social Media

विस्तार Follow Us

डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के अंतर्गत सराहनीय कार्य के लिए मध्यप्रदेश के 15 जिला कलेक्टरों को कल यानी 18 जुलाई को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित होगा।

डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए देश के कुल 75 जिलों के कलेक्टर को यह सम्मान दिया जाएगा। इसमें मध्यप्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर्स को भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के भोपाल, उमरिया, अनूपपुर, हरदा, खरगोन, अलीराजपुर, गुना, आगर-मालवा, नीमच, टीकमगढ़, उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सिंगरौली और सीधी जिले के कलेक्टर्स सम्मानित होंगे।

वहीं, उमरिया कलेक्टर डॉक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि कुछ व्यस्तता के चलते हम अपनी तरफ से प्रभारी अधीक्षक भू अभिलेख एवं तहसीलदार बांधवगढ़ सतीश सोनी को भेज रहे हैं, जो महामहिम राष्ट्रपति जी से प्रमाण पत्र लेकर आएंगे। वहीं, प्रदेश में होने वाले चुनाव और विभागीय कार्यों के चलते प्रदेश से 6-7 कलेक्टर्स ही जा पाएंगे, बाकी जिलों से अपने प्रतिनिधि भेज रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Posted in MP