mp-news:-हिंदी-में-mbbs-की-पढ़ाई-शुरू,-मंत्री-सारंग-बोले-जो-काम-75-साल-में-नहीं-हुआ-वो-हमने-चार-माह-में-किया
मंत्री विश्वास सारंग एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के छात्रों से बात करते हुए - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us मध्य प्रदेश में अंग्रेजी में होने वाली MBBS यानी चिकित्सा विषय में स्नातक की पढ़ाई अब हिंदी में शुरू हो गई है। गुरुवार को हमीदिया अस्पताल के सभागार में MBBS के प्रथम वर्ष की पाठ्य पुस्तक वितरण का कार्यक्रम हुआ। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जो काम 75 साल में नहीं हुआ, वह हमने चार महीने में कर दिया। प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 2275 एमबीबीएस की सीटें हैं। आज के कार्यक्रम में 748 पुस्तक छात्रों को बांटी गई। अधिकारियों ने बताया कि 650 किताबों की मांग और प्राप्त हुई है। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में हुए कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग ने MBBS प्रथम वर्ष की हिंदी पाठ्यपुस्तकों का निःशुल्क वितरण किया। साथ ही मंत्री ने MBBS प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों से संवाद भी किया। इसमें हिंदी माध्यम एवं ग्रामीण परिवेश से आने वाले विद्यार्थियों के पठन-पाठन में पुस्तकों की उपयोगिता के संबंध में चर्चा की गई। 16 अक्टूबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में MBBS की हिंदी किताबों का विमोचन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया था। मप्र के लिए गर्व का विषय मंत्री सारंग ने कहा कि देश में पहली बार हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई प्रारंभ करना मध्यप्रदेश के लिये गर्व का विषय है। हमने मुश्किल काम को आसान करके दिखाया है और हम हिंदी में MBBS की पढ़ाई करने वाले देश के पहले राज्य बन गए हैं। हम आउट ऑफ बॉक्स काम करेंगे, तभी लोग हमें पहचान पाएंगे। पहले चरण में हिंदी में पढ़ाई करने वाले छात्रों को दो महीने हिंदी और दो महीने अंग्रेजी में शिक्षा दी जाएगी।  दो माह में दूसरे वर्ष की पुस्तक भी हिंदी में  हिंदी में MBBS 2.0 की प्रक्रिया भी मिशन मोड में शुरू हो गई है। मंत्री ने दावा किया कि सितंबर तक MBBS के दूसरे वर्ष की पुस्तक भी हिंदी में तैयार हो जाएगी। इसके बाद तीसरे और चौथे वर्ष की हिंदी किताबें तैयार होंगी। कार्यक्रम में वर्चुअली 12 मेडिकल कॉलेज भी जुड़े। प्रथम वर्ष की किताबों का प्रदेश के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों में निःशुल्क वितरण किया गया।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मंत्री विश्वास सारंग एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के छात्रों से बात करते हुए – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

मध्य प्रदेश में अंग्रेजी में होने वाली MBBS यानी चिकित्सा विषय में स्नातक की पढ़ाई अब हिंदी में शुरू हो गई है। गुरुवार को हमीदिया अस्पताल के सभागार में MBBS के प्रथम वर्ष की पाठ्य पुस्तक वितरण का कार्यक्रम हुआ। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जो काम 75 साल में नहीं हुआ, वह हमने चार महीने में कर दिया। प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 2275 एमबीबीएस की सीटें हैं। आज के कार्यक्रम में 748 पुस्तक छात्रों को बांटी गई। अधिकारियों ने बताया कि 650 किताबों की मांग और प्राप्त हुई है।

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में हुए कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग ने MBBS प्रथम वर्ष की हिंदी पाठ्यपुस्तकों का निःशुल्क वितरण किया। साथ ही मंत्री ने MBBS प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों से संवाद भी किया। इसमें हिंदी माध्यम एवं ग्रामीण परिवेश से आने वाले विद्यार्थियों के पठन-पाठन में पुस्तकों की उपयोगिता के संबंध में चर्चा की गई। 16 अक्टूबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में MBBS की हिंदी किताबों का विमोचन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया था।

मप्र के लिए गर्व का विषय
मंत्री सारंग ने कहा कि देश में पहली बार हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई प्रारंभ करना मध्यप्रदेश के लिये गर्व का विषय है। हमने मुश्किल काम को आसान करके दिखाया है और हम हिंदी में MBBS की पढ़ाई करने वाले देश के पहले राज्य बन गए हैं। हम आउट ऑफ बॉक्स काम करेंगे, तभी लोग हमें पहचान पाएंगे। पहले चरण में हिंदी में पढ़ाई करने वाले छात्रों को दो महीने हिंदी और दो महीने अंग्रेजी में शिक्षा दी जाएगी। 

दो माह में दूसरे वर्ष की पुस्तक भी हिंदी में 
हिंदी में MBBS 2.0 की प्रक्रिया भी मिशन मोड में शुरू हो गई है। मंत्री ने दावा किया कि सितंबर तक MBBS के दूसरे वर्ष की पुस्तक भी हिंदी में तैयार हो जाएगी। इसके बाद तीसरे और चौथे वर्ष की हिंदी किताबें तैयार होंगी। कार्यक्रम में वर्चुअली 12 मेडिकल कॉलेज भी जुड़े। प्रथम वर्ष की किताबों का प्रदेश के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों में निःशुल्क वितरण किया गया।

Posted in MP