mp-news:-स्वतंत्रता-दिवस-समारोह-में-saf-जवान-की-मौत,-मंत्री-को-दी-सलामी,-फायरिंग-के-बाद-सीने-में-उठा-था-दर्द
हेड कांस्टेबल मनोज कुमार यादव को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us मध्य प्रदेश के कटनी जिले में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक दुखद घटना घटी। झिंझरी पुलिस लाइन के खेल मैदान में चल रहे समारोह के बीच SAF के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार यादव के हार्ट में दर्द होने लगा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।यह घटना उस समय हुई जब प्रदेश के स्कूल और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह समारोह में ध्वजारोहण करने के लिए उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस का समारोह चल रहा था। इस दारौन फायरिंग करते समय  SAF के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार यादव (55) को अचानक सीने में हल्का दर्द महसूस हुआ। वह खुद को संभालते हुए  बैरक में चले गए। अचानक अधिक गर्मी लगने पर मनोज अपने ड्रेस उतारने लगे और फिर जमीन पर गिर गए। घटना के तुरंत बाद इंस्पेक्टर मिखाइल टोप्पो और SAF के अन्य स्टाफ ने उन्हें सीपीआर देना शुरू किया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार की हर संभव मदद करेंगे  SAF के जवान की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार हेड कांस्टेबल मनोज कुमार यादव के परिवार की हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि शहीद जवान के परिवार को सहायता और सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेड कांस्टेबल मनोज कुमार यादव को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक दुखद घटना घटी। झिंझरी पुलिस लाइन के खेल मैदान में चल रहे समारोह के बीच SAF के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार यादव के हार्ट में दर्द होने लगा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।यह घटना उस समय हुई जब प्रदेश के स्कूल और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह समारोह में ध्वजारोहण करने के लिए उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस का समारोह चल रहा था। इस दारौन फायरिंग करते समय  SAF के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार यादव (55) को अचानक सीने में हल्का दर्द महसूस हुआ। वह खुद को संभालते हुए  बैरक में चले गए। अचानक अधिक गर्मी लगने पर मनोज अपने ड्रेस उतारने लगे और फिर जमीन पर गिर गए। घटना के तुरंत बाद इंस्पेक्टर मिखाइल टोप्पो और SAF के अन्य स्टाफ ने उन्हें सीपीआर देना शुरू किया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार की हर संभव मदद करेंगे 
SAF के जवान की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार हेड कांस्टेबल मनोज कुमार यादव के परिवार की हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि शहीद जवान के परिवार को सहायता और सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

Posted in MP