mp-news:-सैम-पित्रोदा-को-ओवरसीज-कांग्रेस-का-अध्यक्ष-बनाने-पर-सीएम-डॉ.-यादव-बोले-कांग्रेस-का-चरित्र-दोमुंहा
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला विस्तार वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें विरासत कर को लेकर और अन्य विवादित बयानों के बाद अपने पद से इस्तीफा देने वाले सैम पित्रोदा को दोबारा ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के बाद कांग्रेस असली चरित्र दिखाती है। कांग्रेस के कर्णधारों को सैम पित्रोदा को फिर से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सच्चे अर्थों में कांग्रेस का चरित्र दोमुंहा है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण सैम पित्रोदा की कांग्रेस में वापसी है। बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि "कांग्रेस हमेशा चुनाव के समय अलग रोल में रहती है और चुनाव के बाद असली चरित्र दिखाती है।" डॉ. यादव ने कहा कि सैम पित्रोदा के माध्यम से भारत के विभिन्न प्रांतों में रहने वाले स्थानीय रहवासियों को (आदिवासी अंचल के लोगों को) अपमान का घूंट पीना पड़ा। वो कांग्रेस का कितना शर्मनाक बयान था। जब कांग्रेस ने कहा था हमारा इनसे कोई लेना-देना नहीं है और उनको अपनी पार्टी से बाहर कर दिया। जैसे ही चुनाव निकला कांग्रेस अपने वादे से मुकर गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के कर्णधारों को देश से माफी मांगना चाहिए कि उनसे गलती हुई और सैम पित्रोदा को फिर से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। वहीं, सेंगोल को संसद से हटाने के विवाद पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐसे सभा स्थल जहां पर विचारों की अभिव्यक्ति और लोकतंत्र का सम्मान होता, उस जगह सेंगोल रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस स्थान को पवित्र बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कुछ असमझ लोग हैं, जिनको इस बात की समझ नहीं है कि वह है क्या? ये लोग हमेशा भारतीय संस्कृति का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के लिए परमात्मा से कामना करता हूं। इन्हें सद्बुद्धि दें।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सीएम मोहन यादव – फोटो : अमर उजाला

विस्तार वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विरासत कर को लेकर और अन्य विवादित बयानों के बाद अपने पद से इस्तीफा देने वाले सैम पित्रोदा को दोबारा ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के बाद कांग्रेस असली चरित्र दिखाती है। कांग्रेस के कर्णधारों को सैम पित्रोदा को फिर से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सच्चे अर्थों में कांग्रेस का चरित्र दोमुंहा है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण सैम पित्रोदा की कांग्रेस में वापसी है। बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि “कांग्रेस हमेशा चुनाव के समय अलग रोल में रहती है और चुनाव के बाद असली चरित्र दिखाती है।”

डॉ. यादव ने कहा कि सैम पित्रोदा के माध्यम से भारत के विभिन्न प्रांतों में रहने वाले स्थानीय रहवासियों को (आदिवासी अंचल के लोगों को) अपमान का घूंट पीना पड़ा। वो कांग्रेस का कितना शर्मनाक बयान था। जब कांग्रेस ने कहा था हमारा इनसे कोई लेना-देना नहीं है और उनको अपनी पार्टी से बाहर कर दिया। जैसे ही चुनाव निकला कांग्रेस अपने वादे से मुकर गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के कर्णधारों को देश से माफी मांगना चाहिए कि उनसे गलती हुई और सैम पित्रोदा को फिर से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।

वहीं, सेंगोल को संसद से हटाने के विवाद पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐसे सभा स्थल जहां पर विचारों की अभिव्यक्ति और लोकतंत्र का सम्मान होता, उस जगह सेंगोल रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस स्थान को पवित्र बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कुछ असमझ लोग हैं, जिनको इस बात की समझ नहीं है कि वह है क्या? ये लोग हमेशा भारतीय संस्कृति का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के लिए परमात्मा से कामना करता हूं। इन्हें सद्बुद्धि दें।

Posted in MP