mp-news:-सीएम-शिवराज-बोले-लाडली-बहनों-पर-15-हजार-करोड़-खर्च-कर-रहे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को अनूपपुर जिले में विकास पर्व के तहत 5600 करोड़ की लागत वाली 660 मेगावॉट क्षमता की विद्युत गृह इकाई की नवीन सुपर क्रिटिकल इकाई का शिलान्यास किया। यह इकाई अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की विस्तार इकाई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अनूपपुर जिले में 310 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने रोड शो के बाद लाडली बहना सम्मेलन को भी संबोधित किया।  लाडली बहना सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 21 से 23 वर्ष आयु वर्ग की बहनों के नाम जोड़े जाने का कार्य चल रहा है। जिन पात्र बहनों के नाम छूट गए हैं उनके नाम अनिवार्य रूप से जोड़े जाएंगे। लाडली बहना योजना के लिए 15 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। पैसों की व्यवस्था में लगा हूं। जैसे ही व्यवस्था होती है, लाडली बहना की राशि एक हजार प्रतिमाह से बढ़ाकर 1250 रुपये महीना कर दी जाएगी। मुुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा के दौरान बहनों ने आरती उतारी है। मैं बहनों के जीवन में अंधेरा नहीं आने दूंगा। आज बहनों ने यहां फूलों से मेरा स्वागत किया है। मैं उनके जीवन में कभी भी कांटे नहीं आने दूंगा। कोर्ट सजा देता है और ब्याज में मैं बुलडोजर चलवा देता हूं सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती पर अपराधियों की अब खैर नहीं है, जो भी व्यक्ति अपराध करता है, कोर्ट उसे सजा तो देता ही है। साथ ही साथ मामा ब्याज भी देता है, बुलडोजर चलवा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बहन, बेटी और मां की इज्जत सबसे ऊपर है। दुराचारियों को फांसी देने का कानून हमारी सरकार ने बनाया है।  दुराचारियों व अपराधी का मनोबल तोड़ने के लिए उसके अवैध अतिक्रमण पर मामा शिवराज बुलडोजर चलवा देता है।  डेढ़ किमी लंबा रोड शो किया मुख्यमंत्री ने बुधवार को विकास पर्व के तहत अनूपपुर पहुंचे और रोड शो के बाद लाडली बहनाओं का संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने डेढ़ किलोमीटर लंबा रोड शो कर जन-दर्शन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी सभी का अभिवादन किया है। रोड शो में आदिवासी नर्तक दल का समूह भी शामिल रहा। मुख्यमंत्री रात में अनूपपुर में ही रुकेंगे। सुबह यहां से रीवा जाएंगे।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को अनूपपुर जिले में विकास पर्व के तहत 5600 करोड़ की लागत वाली 660 मेगावॉट क्षमता की विद्युत गृह इकाई की नवीन सुपर क्रिटिकल इकाई का शिलान्यास किया। यह इकाई अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की विस्तार इकाई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अनूपपुर जिले में 310 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने रोड शो के बाद लाडली बहना सम्मेलन को भी संबोधित किया। 

लाडली बहना सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 21 से 23 वर्ष आयु वर्ग की बहनों के नाम जोड़े जाने का कार्य चल रहा है। जिन पात्र बहनों के नाम छूट गए हैं उनके नाम अनिवार्य रूप से जोड़े जाएंगे। लाडली बहना योजना के लिए 15 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। पैसों की व्यवस्था में लगा हूं। जैसे ही व्यवस्था होती है, लाडली बहना की राशि एक हजार प्रतिमाह से बढ़ाकर 1250 रुपये महीना कर दी जाएगी। मुुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा के दौरान बहनों ने आरती उतारी है। मैं बहनों के जीवन में अंधेरा नहीं आने दूंगा। आज बहनों ने यहां फूलों से मेरा स्वागत किया है। मैं उनके जीवन में कभी भी कांटे नहीं आने दूंगा।

कोर्ट सजा देता है और ब्याज में मैं बुलडोजर चलवा देता हूं
सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती पर अपराधियों की अब खैर नहीं है, जो भी व्यक्ति अपराध करता है, कोर्ट उसे सजा तो देता ही है। साथ ही साथ मामा ब्याज भी देता है, बुलडोजर चलवा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बहन, बेटी और मां की इज्जत सबसे ऊपर है। दुराचारियों को फांसी देने का कानून हमारी सरकार ने बनाया है।  दुराचारियों व अपराधी का मनोबल तोड़ने के लिए उसके अवैध अतिक्रमण पर मामा शिवराज बुलडोजर चलवा देता है। 

डेढ़ किमी लंबा रोड शो किया
मुख्यमंत्री ने बुधवार को विकास पर्व के तहत अनूपपुर पहुंचे और रोड शो के बाद लाडली बहनाओं का संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने डेढ़ किलोमीटर लंबा रोड शो कर जन-दर्शन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी सभी का अभिवादन किया है। रोड शो में आदिवासी नर्तक दल का समूह भी शामिल रहा। मुख्यमंत्री रात में अनूपपुर में ही रुकेंगे। सुबह यहां से रीवा जाएंगे।

Posted in MP