न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 17 Aug 2023 09: 49 PM IST
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल पर मैं मध्य प्रदेश हूं कैप्शन के साथ इस एंथम सॉन्ग को लांच किया। विस्तार Follow Us
मध्यप्रदेश गान का वीडियो संस्करण गुरुवार को सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया। इसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर रिलीज किया। इसे प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों ने भी री-ट्वीट किया। ‘मध्यप्रदेश गान’ वीडियो के संगीत में भारत के हृदय प्रदेश की मिट्टी की सोंधी सुगंध के साथ प्रदेश के हर हिस्से का इतिहास, संस्कृति, भाषा-बोलियों के माधुर्य का सामंजस्य किया गया है।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 17, 2023 वीडियो में प्रदेश के हर हिस्से के प्राकृतिक सौंदर्य की झलकियां, बुंदेली, मालवी, निमाड़ी एवं हर हिस्से के लोकसंगीत के साथ ही युवाओं को पसंद आने वाली रैप विधा का भी फ्यूजन किया गया है। गान में प्रदेश की फ्लैगशिप योजनाओं का भी परिचय मधुर लयों के साथ दिया गया है। गान के वीडियो का फिल्मांकन नर्मदा, क्षिप्रा नदी के पावन तटों पर किया गया है, इसलिए यह प्रदेश वासियों को भावनात्मक रूप से जोड़ने में सफल होगा।
जनप्रतिनिधियों ने किया पोस्ट
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल पर मैं मध्य प्रदेश हूं कैप्शन के साथ इस एंथम सॉन्ग को लांच किया। उनके साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी इस ट्वीट किया, इसके अलावा सरकार के सभी मंत्रियों एवं विधायकों ने भी अपने-अपने सोशल मीडिया पर पर पोस्ट किया। जनप्रतिनिधियों के साथ ही काफी लोकप्रिय हो रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Comments