न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 03 Sep 2024 09: 22 PM IST
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार को उज्जैन में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने सोमवार को अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की थी। शाम को उनके पिता का निधन हो गया। मुख्यंमत्री रात साढ़े नौ बजे भोपाल से इंदौर आ रहे हैं, यहां से वे सड़क मार्ग से उज्जैन रवाना होंगे। सीएम मोहन यादव और उनके पिताजी – फोटो : अमर उजाला
विस्तार वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिताजी श्री पूनमचंद यादव का आज रात निधन हो गया है। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और उनका उज्जैन के एक निजी अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। श्री यादव की मौत का समाचार जैसे ही प्रदेश व शहर में पहुंचा, वैसे ही चारो ओर शोक की लहर छा गई।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के पूज्य पिताजी श्री पूनमचंद यादव जी के देवलोकगमन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिव्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोक संतृप्त परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति pic.twitter.com/d04Cse4WLg
— Ashish Usha Agarwal आशीष ऊषा अग्रवाल (@Ashish_HG) September 3, 2024 बताया जाता है कि पूनमचंद यादव पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ थे और उनका फ्रीगंज स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी अस्वस्थता को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके बेटे डॉक्टर मोहन यादव भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। यही नहीं सोमवार को शाही सवारी में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और महाआर्यमन भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्होंने बाबूजी की कुशलक्षेम पूछी थी।
100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
बताया जाता है कि पूनमचंद यादव ने लगभग 100 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। पिछले एक सप्ताह से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था, जिसके बाद से ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मंगलवार रात लगभग आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के पूज्य पिताजी श्री पूनमचंद यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
पिता का साया सर से उठना एक पुत्र पर उसके जीवन का सबसे बड़ा वज्रपात होता है। इस ख़ालीपन को कभी भरा नहीं जा सकता। pic.twitter.com/wrAoTd7aBU
— VD Sharma (@vdsharmabjp) September 3, 2024 संघर्षमय रहा श्री यादव का जीवन
पूनमचंद यादव जी के जीवन के बारे में बताया जाता है कि वह शुरुआत से ही संघर्षशील रहे। खेती के साथ ही उन्होंने कई व्यवसाय भी लिए और संघर्ष से जीवन जीते हुए बेटे नंदलाल यादव, नारायण यादव, डॉक्टर मोहन यादव और बेटी कलावती यादव के साथ ही शांति देवी को भी पढ़ाया लिखाया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी @DrMohanYadav51 के पूज्य पिताजी श्री पूनमचंद यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें एवं परिवार को यह दुःख सहन करने के शक्ति प्रदान करें।
ॐ शान्ति। pic.twitter.com/KOjzZX9QIx
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) September 3, 2024 फादर्स डे पर मुख्यमंत्री को थमाया था ट्रैक्टर सुधारने का बिल
पूनमचंद यादव जी की अब स्मृतियां शेष हैं। शहर ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में उनके निधन से शोक छाया हुआ है। लेकिन इन सबके बीच फादर्स डे पर उनका एक वीडियो तेजी से देखा जा रहा है, जिसमें वह प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ट्रैक्टर सुधरवाने का बिल देने के साथ ही हंसी मजाक करते दिखाई दे रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Comments